{"_id":"60169f878ebc3e33865e3a18","slug":"thief-came-with-luxury-car-stolen-hyundai-creata-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पांच मिनट में हाईटेक लॉक तोड़कर डॉक्टर की कार चोरी, बाईफाई कैमरों को किया हैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: पांच मिनट में हाईटेक लॉक तोड़कर डॉक्टर की कार चोरी, बाईफाई कैमरों को किया हैक
Sun, 31 Jan 2021 05:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा में शाहगंज के नॉर्थ अर्जुन नगर से शुक्रवार को लग्जरी कार से आए चोरों ने मथुरा जिला कारागार में मेडिकल अफसर डॉ. उत्पल सरकार के घर के बाहर खड़ी उनकी हुंडई क्रेटा कार चोरी कर ली। चोरों ने कार के दो लॉक मात्र पांच मिनट में तोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं।
51/10, नॉर्थ अर्जुन नगर, शाहगंज निवासी डॉ. उत्पल सरकार के मुताबिक, 28 जनवरी को उन्होंने रात तकरीबन साढ़े बजे अपनी हुंडई क्रेटा कार को घर के बाहर खड़ा किया था। कार में हैंडल लॉक और सेंट्रल लॉक लगा था। 29 जनवरी को सुबह छह बजे पिता बाहर आए तो कार चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और सराय ख्वाजा चौकी पर गए। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में तड़के तकरीबन 4:40 बजे दो चोर एक लग्जरी कार से आते नजर आए।
यूपी: प्रसपा से गठबंधन कर भाजपा को हरा सकती है सपा, शिवपाल ने साधा किसान आंदोलन पर सरकार पर निशाना
विज्ञापन
पहले वह कार को देखने के बाद अपनी कार में बैठ गए। बाद में कार से उतरकर आए। डॉ. उत्पल की कार के पांच मिनट में एक डिवाइस से लॉक खोलकर ले गए। स्मार्ट सिटी के कैमरे में चोर बारहखंभा की ओर से आते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वह अर्जुन नगर तिराहा, सराय ख्वाजा चौकी के पास से गए हैं। कार दो साल पुरानी है। उसकी कीमत 15 लाख रुपये थी।

Trending Videos
दो दिन तक काटे थाने चौकी के चक्कर
डॉ. उत्पल सरकार ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी चौकी पर सुबह दस बजे दे दी थी। दो दिन तक उन्होंने थाने और चौकी के दस बार चक्कर काटे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, जबकि वह स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से कार चोरों के फुटेज भी खुद ले आए थे। शनिवार को 112 कंट्रोल रूम से फीडबैक कॉल में शिकायत की। उन्हें एसएसपी का सीयूजी नंबर दिया। पीआरओ से शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। रविवार को विवेचक आए। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
वाईफाई कैमरों को कर लिया हैक
डा. उत्पल सरकार ने बताया कि घर में वाईफाई कैमरे लगा रखे हैं। वह जब डयूटी पर होते हैं, तब घर के कैमरों से मोबाइल की मदद से नजर रखते हैं। मगर, घटना के फुटेज देखने पर पता चला कि फुटेज नहीं आए हैं। इस पर इंजीनियर को दिखाया। उन्होंने बताया कि चोरी वाले दिन रात तकरीबन 12 बजे से पांच बजे तक के फुटेज नहीं है। कैमरों को ऑनलाइन हैक किया गया था। इस कारण फुटेज नहीं आए हैं।