{"_id":"584075ee4f1c1b0f1ede7d1d","slug":"the-woman-was-shot-by-her-husband-danced-to-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने डीजे पर डांस किया तो पति ने गोली मार दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने डीजे पर डांस किया तो पति ने गोली मार दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस से नहीं की शिकायत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलपुरा के बाईंखेड़ा गांव में एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला डीजे पर डांस कर रही थी। पति ने मना किया। वह फिर भी डांस करती रही। इत्ती सी बात पर ही वह आपा खो बैठा और गोली मार दी। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
बाईखेड़ा में लगुन सगाई का कार्यक्रम था। उसमें गांव भांडई की एक महिला आई थी। वर पक्ष उसके मायके पक्ष से है। बुधवार रात को वह डीजे पर डांस करने लगी। उसे नाचता देख पति बौखला गया। उसने मना किया। महिला बोली, आप भी आ जाओ।
गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति भाग निकला। मायके वाले महिला को तत्काल अस्पताल ले गए। उसे भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई है। उसके परिवार का कहना है कि वे लोग उपचार में लगे हैं। अभी इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उधर, थाना पुलिस का कहना है कि इसकी कोई सूचना नहीं मिली है। गांव के लोग बता रहे हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है।