फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman's three-million fraud

महिला ने की साढ़े तीन करोड़ की जालसाजी

Mon, 15 Jun 2015 02:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Jun 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
The woman's three-million fraud
बड़े-बड़ों को चूना लगाने वाले जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के बाद शहर में एक लेडी नटवरलाल के कारनामे सामने आए हैं। सदर की डिफेंस एस्टेट कालोनी में रहने वाली इस महिला ने बीसी (लाटरी) और मोटे ब्याज का झांसा देकर तकरीबन डेढ़ सौ लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी के शिकार होने वाले ज्यादातर परिवार रिटायर्ड फौजियों के हैं। महिला ने दो माह से किसी को पेमेंट नहीं किया है। तीन दिन से घर का ताला लगाकर फरार है। रविवार को दर्जनों पीड़ित थाना सदर पहुंचे। उन्होंने महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस एस्टेट कालोनी में अधिकांश सैन्य कर्मी और रिटायर्ड सैन्य कर्मियों के परिवार रहते हैं। यहां तकरीबन 15 साल पहले महिला विनीता (बदला नाम) अपने दो बच्चों के साथ किराये पर रहने आई थी।
विज्ञापन

महिला ने कालोनी में लेडीज गारमेंट की दुकान खोली थी। इसके बाद यहां मकान भी बनवा लिया। चार-पांच साल में ही महिला ने कालोनी में अच्छी पहचान बना ली। उससे कालोनी और आसपास की महिलाएं कपड़े खरीदने आती थीं। इस दौरान उसने महिलाओं से घर जैसे संबंध बना लिए। वह उन महिलाओं से तीन से चार फीसदी की ब्याज पर पैसे लेती थी। इसके अलावा मकान बिकवाने व खरीदवाने पर मोटा कमीशन दिलाने का लालच देकर भी उसने कई महिलाओं से लाखों रुपये हड़प लिए। पिछले पांच साल से बीसी (लाटरी) डालने का काम भी कर रही थी। कालोनी के अलावा सरस्वती विहार, सेवला, चावली, हस्तिनापुर, रोहता तक से लोग विनीता के यहां लाटरी डालने आते थे। विनीता का ज्यादातर लेनदेन रिटायर्ड फौजियों से रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक लाख रुपये से साढ़े चार लाख रुपये तक बीसी डालती थी। दर्जनों लोगों की बीसी विनीता के यहां चल रही थी। इसके अलावा महिलाओं ने विनीता को काफी पैसा ब्याज पर दे रखा था। दो माह से विनीता ने लोगों को ब्याज देना बंद कर दिया। तगादा करने पर वह लोगों को धमका कर भगाने लगी। लोगों ने बताया कि उसके परिवार में उसका बेटा, बहू, बेटी और भाई-भतीजे भी हैं। ये सभी लोग तगादा करने वालों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते थे। कुछ दिन पहले महिला ने इस मकान से अपना कुछ सामान किसी दूसरे ठिकाने पर भेज दिया। इस पर लोगों का शक बढ़ गया। तीन दिन पहले विनीता घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गई। रविवार को धोखाधड़ी के शिकार हुए तीन दर्जन से अधिक फौजियों के परिवार थाना सदर में पहुंचे। उन्होंने महिला विनीता और उसके परिवारीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये हड़पने की शिकायत की है। इंस्पेक्टर सदर पोहप सिंह ने तहरीर लेकर जांच की बात कही है।

---
इन लोगों ने तहरीर दी
थाना सदर में महिला की धोखाधड़ी के शिकार हुए इन लोगों ने तहरीर दी। इनमें साढ़े चार लाख रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक महिला ने हड़पे हैं।
राजेंद्र सिंह निवासी डिफेंस कालोनी के 19 लाख रुपये, हरिओम सिंह निवासी सरस्वती कुंज के 16.50 लाख, शिवचरन भदौरिया निवासी न्यू सुरक्षा विहार के 16 लाख, चोब सिंह निवासी न्यू सुरक्षा विहार के 7 लाख, पीएस साकिया निवासी डिफेंस कालोनी के 5.80 लाख, गीतम सिंह निवासी डिफेंस कालोनी के 13.54 लाख, रघुराज सिंह के 3.5 लाख, धर्मेंद्र सिंह के 1.1 लाख, एससी पाल 3.5 लाख, छीतर सिंह 3.2 लाख,  शिवशंकर के 4.5 लाख, आरपी सिकरवार के 4.5 लाख, ममता सिंह चाहर, प्रेम सिंह, बिजेंद्र काधनी, राजीव सोलंकी, जीडी शर्मा, अशोक कुमार, फुलवर सिंह, गीतम सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के भी पैसे हड़पे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed