फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The three soldiers accused of looting bail

लूट के आरोपी तीनों सिपाहियों को जमानत

Tue, 10 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 10 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
The three soldiers accused of looting bail
मुकदमा - फोटो : demo pic
मथुरा के बल्देव निवासी व्यापारी कन्हैैया लाल से आगरा के लोहामंडी के पंचकुइया चौराहे पर 4.25 लाख रुपये लूटने के आरोपी तीनों सिपाहियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपियों के रवैये से व्यापारी बुरी तरह से सहम गया था। पुलिस अधिकारी उसे सुरक्षा का भरोसा नहीं दे पाए। उसने कोर्ट नें लिखकर दे दिया था कि उसके साथ लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन

लूट के आरोपी सिपाही भानू, केशव और मुकेश हैं। तीनों यूपी - 100 की गाड़ी पर तैनात थे। घटना 17 दिसंबर को हुई थी। कन्हैया ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके साथ लूट उसके दोस्त बाबी शर्मा ने करवाई थी। पुलिस ने भानू और केशव को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल भेजे गए थे। मुकेश बाद में कोर्ट के सामने पेश हुआ था। एफआईआर दर्ज कराने के बाद कन्हैया बुरी तरह सहमा हुआ था। उसने कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा था कि उसके साथ लूट नही हुई है। इसके बाद भी पुलिस ने उसे सुरक्षा का भरोसा नहीं दिया। स्पेशल जज ( डकैती ) ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद  सिपाहियों की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन


फरार सिपाही गिरफ्तार नहीं
आगरा। नोटबंदी के दौरान लूट की दूसरी घटना फीरोजाबाद के सिरसागंज में हुई थी। आगरा ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने दिल्ली के बिल्डर को लूट लिया था। शुरू में रकम 80 लाख बताई गई थी। हालांकि एफआईआर में 25 लाख लिखवाई गई थी। एफआईआर में दो सिपाही नामजद हैं और तीन लोग अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार नहीं किया। अज्ञात बताए गए लोगों के नाम भी मालूम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed