फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The team drove to prevent forest encroachment

अवैध कब्जा रोकने गई वन विभाग की टीम को दौड़ाया

Sat, 26 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 26 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
The team drove to prevent forest encroachment
सिकंदरा के गांव कैलाश मार्ग स्थित वन विभाग की जमीन पर आरपीएफ के रिटायर्ड सिपाही ने अवैध कब्जे का प्रयास किया। लेखपाल और वनरक्षक के रोकने पर उनसे अभद्रता की। हमले की कोशिश की। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव कैलाश मार्ग पर यमुना किनारे गुफा नाम से पुराना मंदिर है। मंदिर के आसपास दो एकड़ जमीन पड़ी है। यह वन्य क्षेत्र में आती है। तहसील सदर के लेखपाल अतुल कृष्ण कौशल के मुताबिक, इस जमीन पर पिछले दिनों बाईंपुर के रिटायर्ड सिपाही लखपत सिंह ने बाड़ लगवा दी। इसकी जानकारी पर वन विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि वे मंदिर का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। तब टीम लौट आई थी। बाद में टीम को पता चला कि खाली पड़ी जमीन पर अहाते का निर्माण कराकर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इस पर शुक्रवार सुबह 11 बजे वह वनरक्षक धर्मवीर और रामवीर सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया। लखपत सिंह ने उनसे अभद्रता और गालीगलौज की। विरोध पर जमीन अपनी बताते हुए धमकी दी। अपने साथियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इस पर वे जान बचाकर भागे। लेखपाल की तहरीर पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed