फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pressure is on me, not arrest

मेरे ऊपर दबाव है, नहीं कर सकता गिरफ्तारी

Thu, 03 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The pressure is on me, not arrest
छेड़छाड़ की पीड़ित छात्रा के भाई ने दरोगा की आवाज रिकार्ड की - फोटो : file photo
आप समझते क्यों नहीं हैं, मुझ पर ऊपर का दबाव है, गिरफ्तारी नहीं कर सकता, बार बार फोन मत करो... यह जवाब है एत्माद्दौला थाने के एक दरोगा है। उससे सवाल छेड़छाड़ से पीड़ित दसवीं की छात्रा के भाई ने किया था। पूछा था, आप आरोपी युवक को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं, दरोगा ने उल्टा उसे ही हिदायत दे दी कि उसे फोन कर परेशान न करे। उसने पूरी बात रिकार्ड कर ली। वह गुरुवार को अपनी बहन के साथ आईजी के पास पहुंचा और रिकार्डिंग सुनवाई। आईजी ने फोन पर ही थाना प्रभारी की क्लास ले ली।
विज्ञापन


मामला नौ सितंबर को दर्ज हुआ था। आरोप है कि मनचला छात्रा को परेशान करता है। उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल नहीं जा पा रही है। पहले पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए चक्कर कटवाए। अब आरोपी को पकड़ नहीं रही।
विज्ञापन


छात्रा के भाई ने बताया कि वह जब भी थाना जाता है तो उसे दरोगा का मोबाइल नंबर दे दिया जाता है। कहा जाता है कि इस पर बात करो। उसने दरोगा को फोन मिलाया तो जवाब मिला कि उस पर दबाव है। पीड़ित के भाई ने आईजी सुजीत पांडे से कहा कि अगर पुलिस दबाव में है, तो कार्रवाई कौन करेगा। इस पर आईजी ने मामला गंभीरता से लिया। फोन पर ही इंस्पेक्टर एत्माद्दौला की क्लास लगा दी। पूरे मामले की फाइल तलब की है। दरोगा से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed