फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The police alert after threatened to blast

धमाकों की धमकी से पुलिस अलर्ट 

Fri, 23 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The police alert after threatened to blast
सदर, बल्केश्वर, रेलवे स्टेशनों पर कराई गई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धमाकों की धमकी का खत मिलने पर शहर में पुलिस को अलर्ट किया गया। रेलवे स्टेशनों, सदर बाजार, बल्केश्वर में चेकिंग कराई गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से खत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के आउटर पर बने दुर्घटना राहत कार्यालय में कर्मचारी अमर सिंह ने सुबह 10 बजे दफ्तर खोला तो सफेद लिफाफा पड़ा था। इसी में धमकी लिखी मिली। इसकी जानकारी होने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। सीओ सदर असीम चौैधरी और खुफिया एजेंसियों ने सभी पन्नोें की लिखावट का मिलान किया। जीआरपी कैंट प्रभारी का कहना है कि पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। लिफाफे पर कोड एमएम 00 एक्स, पाक भारत लिखा है। सदर बाजार के एक ज्वेलर्स का नाम भी है। कोड में लिखी शब्दावली को डिकोड करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कैंट स्टेशन के आउटर पर दुर्घटना राहत कार्यालय स्थित है। ये इलाका सुनसान है। अनुमान है कि कोई व्यक्ति इस दफ्तर में लैटर डाल गया होगा, क्योंकि स्टेशन परिसर में चहल पहल रहती है। कार्यालय के सामने ही दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) खड़ी रहती है। पुलिस का मानना है कि पत्र को डालने वाला व्यक्ति इस इलाके से बखूबी परिचित है।

असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ आरपी तोमर ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद ट्रेनों और स्टेशनों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्टेशनों पर आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि पत्र में शहर के इलाकों का जिक्र है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed