फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The man opened the suitcase unclaimed

पुलिस ने बीडीएस के बजाय लोगों से खुलवाया लावारिस सूटकेस

Fri, 30 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The man opened the suitcase unclaimed
सूटकेस में विस्फोटक पदार्थ होता तो सैकड़ों लोगों की जान पर बन आती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरीपर्वत थाना पुलिस ने गुरुवार को लापरवाही की इंतहा कर दी। मामला लंगड़े की चौकी के पास लावारिस सूटकेस मिलने का था। पुलिस ने इसे खोलने के लिए बम डिस्पोजल स्कवैड ( बीडीएस) को नहीं बुलाया। लोगों ने सूटकेस में बम होने का अंदेशा जताया था। खतरा पुलिस भी महसूस कर रही थी। पुलिस वालों को अपनी जान तो प्यारी लगी लेकिन एक युवक को खतरे में डाल दिया। उससे सूटकेस खुलवाया गया। इसमें कागजात निकले। अगर विस्फोटक पदार्थ होता तो युवक ही नहीं, आस पास के सैकड़ों लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने मौके पर आ रही बीडीएस की टीम को रास्ते से ही लौटा दिया। 
विज्ञापन

 लंगड़े की चौकी क्षेत्र में दोपहर 12:45 बजे सब्जी मंडी के पास नाले के रास्ते पर एक सूटकेस रखा हुआ था। लोगों ने सूटकेस में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु होने का अंदेशा जताया। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस आ गई। सूटकेस कुछ खुला हुआ था। इस पर पुलिस कर्मियों ने एक युवक से उसे खोलने को बोल दिया। पुलिसकर्मी पीछे हट गए। युवक को आगे कर दिया। उसने इसे  खोला तो उसमें कागजात निकले। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लग गई। बीडीएस को रास्ते से लौटा दिया गया। पुलिस ने जानकारी की तो सूटकेस विजय नगर कालोनी निवासी चंद्रभान शर्मा का निकला। उन्हें फोन पर जानकारी दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुबह कमला नगर गए थे। सूटकेस उनकी स्कार्पियो में रखा था। चोर ने शीशा तोड़कर चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed