फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The engineer stopped the girl's marriage

इंजीनियर ने रुकवा  दी युवती की शादी

Thu, 21 Apr 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 21 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
The engineer stopped the girl's marriage
मैरिज - फोटो : demo pic
हाथरस के साफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार रात को एत्माद्दौला स्थित एक शादी समारोह में बखेड़ा कर दिया। दुल्हन को अपनी पत्नी होने का दावा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोर्ट के कागजात देखने के बाद पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। 
विज्ञापन

हाथरस के साफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि घर के पास रहने वाली युवती से उसके एक साल पहले प्रेम संबंध थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। मगर, युवती अनबन के कारण काफी समय से मायके में रह रही थी। उनका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। उसकी पत्नी अब दूसरी शादी कर रही है। मंगलवार को हाथरस में शादी की तैयारी कर ली। मगर, इंजीनियर वहां पहुंच गया। बखेड़ा होने पर युवती के घरवाले एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मैरिज होम में शादी करने लगे। मगर, इंजीनियर यहां भी आ गया। उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को कोर्ट के कागजात भी दिखाए, जिसके अनुसार नौ मई को दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश होना है। हालांकि लड़की का कहना है कि वह इंजीनियर को नहीं जानती है। शादी की बात बिल्कुल गलत है। 
विज्ञापन


शादी से दो दिन पहले युवक लापता, अपहरण की आशंका

खंदौली। चार दिन पूर्व बीएससी फाइनल की परीक्षा देने कालेज गया एक छात्र अभी तक घर नहीं लौटा है। छात्र की दो दिन बाद शादी है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना खंदौली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कस्बा निवासी देवकीनंदन उपाध्याय ने बताया कि उनका पुत्र सौरभ उपाध्याय (22) 16 अप्रैल की दोपहर परीक्षा देने आबिदगढ़ स्थित लालसिंह महाविद्यालय गया था। उसके बाद नहीं लौटा है। 22 अप्रैल को सौरभ की शादी है। उन्होंने छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से एक दिन पहले युवक की मौत
यमुनापार। एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस युवक की मंगलवार को लग्न सगाई हुई थी। गुरुवार को बरात टूंडला जानी थी। लग्न चढ़ाई के दौरान उसका परिवार के लोगों से विवाद हो गया। बताया गया है कि बुधवार दोपहर में उसकी तबियत बिगड़ गई। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र में युवक के आत्महत्या करने की चर्चा है। हालांकि परिवारीजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed