{"_id":"6ac7ec212747da39e90245b6","slug":"a-murder-like-drishyams-mathura-news-c-160-1-sagr1034-107278-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृश्यम की तर्ज पर हत्या: युवक को कुएं में डुबोकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृश्यम की तर्ज पर हत्या: युवक को कुएं में डुबोकर मारा
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव बरका में तीन दोस्तों ने मिलकर शौकीन की हत्या कर दी। उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए दृश्यम फिल्म जैसी साजिश रची। पहले उसे शराब पिलाकर कुएं में डुबोकर मार डाला गया। बाद में शव को कुएं से निकालकर खेत में दफनाया गया और अवशेष छिपाने के लिए ऊपर से नमक भी डाला गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से शव बरामद कर एक आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो अन्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ विष्णु और लक्ष्मण की तलाश में जुटी है।
बरका निवासी असगर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शौकीन बरसाना में टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। 3 अक्तूबर को ओमप्रकाश और लक्ष्मण ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद आशीष के साथ उसे गोपालबाग के जंगल में ले गए। मोबाइल बंद होने और घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक की टीम ने आशीष को कोसी-शाहपुर मार्ग से पकड़ा है।
-- -- -- -- -- -
हत्या की योजना और पहला ठिकाना
पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने खेत पर शराब पीने के दौरान शौकीन से विवाद किया था। 25 हजार रुपये न देने पर उसकी हत्या की योजना बनाई गई थी। 3 अक्तूबर की रात शौकीन को गोपाल बाग बुलाया गया। वहां उसे जग्गो के कुएं के पास ले जाकर शराब पिलाई गई। योजना के तहत लक्ष्मण नहाने के बहाने कुएं में उतरा और शौकीन को भी नीचे बुला लिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट कर पानी में डुबो दिया। हत्या के बाद मोबाइल भी कुएं में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शव ठिकाने लगाने की दूसरी कोशिश
अगले दिन तीनों आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने की नई योजना बनाई। रात करीब साढ़े आठ बजे शव कुएं से निकाला गया। इसे गांव बांसा की ओर चकरोड किनारे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। शव के अवशेष छिपाने के लिए ऊपर से नमक डाला गया था। शौकीन की तलाश में जुटी पुलिस ने रात करीब नौ बजे डॉग स्क्वायड की मदद ली। खोजी कुत्ता जंगल में उसी स्थान पर पहुंचा, जहां शव दबाया गया था। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बरामद कर लिया।
-- -- -- -- -- --
वायरल ऑडियो और अन्य विवाद
शौकीन हत्याकांड में शामिल आरोपी ओमप्रकाश उर्फ विष्णु की किसी रिश्तेदार से बातचीत का करीब छह मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाला युवक शौकीन की हत्या किए जाने की बात बता रहा है। इसमें घटना में शामिल अन्य साथियों का भी जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। हत्या की जांच के बीच घटना से पहले चार युवकों का एक राहगीर से विवाद भी सामने आया है। यह झगड़ा गांव की पंचायत तक पहुंचा था, जहां बातचीत के बाद इसे रफा-दफा कर दिया गया। पुलिस ने लूटपाट या उसके बंटवारे को लेकर विवाद की जानकारी से इन्कार किया है।