फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The doctor's wife Chen looted in Jaipur House

जयपुर हाउस में डाक्टर की पत्नी से चेन लूटी

Fri, 07 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The doctor's wife Chen looted in Jaipur House
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर में चेन लूट के नए रिकार्ड बना चुके बाइकर्स गैंग ने जयपुर हाउस में एक और वारदात कर डाली हैं। पुलिस को मालूम है कि यहां शाम के समय चेन लुटती हैं। इसके बावजूद कोई गश्त नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर बदमाश लोहामंडी में प्रैक्टिस करने वाले फिजिशियन डाक्टर विनोद बंसल की पत्नी मीना बंसल से शाम करीब सवा छह बजे सवा तोले सोने की चेन लूटकर ले गए। चेन आसानी से नहीं टूटी, तो उन्हें धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिरने से घायल हो गईं।

मीना बंसल जयपुर हाउस के पास ही आलोक नगर में रहती हैं। यहां से जयपुर हाउस जा रहीं थी। उन्होंने बताया कि वह पैदल थीं। तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने चेन पर झपट्टा मारा। पहली बार में नाकाम रहे तो दोबारा प्रयास कर तोड़ ली। उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसमें उनके हाथ में चोट आई। बदमाश लोहामंडी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


बता दें, जयपुर हाउस और आवास विकास वे कालोनियां हैं जहां सबसे ज्यादा चेन लूटी होती हैं। बाइकर्स गैंग दोनों जगह कम से कम 20-20 वारदात कर चुका है। क्राइम मैपिंग में भी यह बात सामने आ चुकी है। पुलिस को यह भी पता है कि यहां शाम के समय ही वारदात होती है। इसके बावजूद शाम को गश्त न होना तमाम सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर नहीं उठा कंट्रोल रूम का फोन
चेन लुटने के बाद मीना बंसल ने कंट्रोल रूम का नंबर 100 डायल किया। एक बार में फोन नहीं उठा, तो दोबारा मिलाया। इसके बाद मिलाती रहीं लेकिन फोन नहीं उठा। आस पास के लोग आ गए। भीड़ जमा हो गई। उनके पति भी पहुंच गए। लेकिन तीन घंटे बाद भी पुलिस का एक सिपाही तक उधर से नहीं गुजरा। इसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर थाना लोहामंडी भिजवाई। यह मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed