{"_id":"59679af54f1c1b8e0f8b4699","slug":"tension-in-firozabad-over-cow-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या पर फिरोजाबाद में बवाल, पुलिस की लापरवाही पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोहत्या पर फिरोजाबाद में बवाल, पुलिस की लापरवाही पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
गोहत्या की खबर फैली तो हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जसराना के गांव कुशियारी में गोहत्या की खबर फैली तो हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके घर से बरामद मांस को जांच के लिए मथुरा भेजा। इस दौरान मौके पर जुटे लोगों को अन्य जानवर का मांस बताने पर आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए खुद ही खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में नहर किनारे गोवंश के अवशेष ढूंढ निकाले।
इस पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने लोगों को समझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
जसराना के गांव कुशियारी के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के कल्लू और उसके पुत्र बल्लू ने गोवंश की हत्या की है। इसके बाद उसके मांस को टेंपो में लाद कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया और मांस को जब्त कर जांच के लिए मथुरा भेज दिया।
विज्ञापन
इधर जानकारी पाकर धर्म जागरण मंच के सदस्य विशेष यादव और आरएसएस के तहसील प्रचारक विवेक थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी संजय सिंह ने मांस को किसी अन्य जानवर का बताया। इस पर आएसएस, भाजपा एवं हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कुशियारी के ग्राम प्रधान मुन्ना दुबे के साथ नहर के किनारे पतेल में गोहत्या की जगह तलाशनी शुरू की। बंबा के किनारे गोवंश के अवशेष देखकर उनमें आक्रोश भड़क उठा। उन लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
मौके पर सीओ संजय वर्मा पहुंचे तो लोगों ने मौके पर एसएसपी को बुलाने की बात कही। बाद में एसपी देहात महेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर टीकम सिंह, ओमवीर सिंह, ऋषि सिसौदिया, सुधीर शर्मा, सत्यम गुप्ता मौजूद थे। उनका आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में गोहत्या हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि थाना प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में गोमांस की पुष्टि
गोवंश का मांस होने की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि मांस बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में गोवंश का मांस होने की पुष्टि हुई है। मथुरा लैब को जांच को भेजा जा रहा है। कोतवाल जसराना संजय सिंह की तहरीर पर कल्लू खां पुत्र बाबू खां, बल्लू खां पुत्र कल्लू खां, सल्ली पुत्र वशीर, दुमुंडा पुत्र मुन्ने खां, मुन्ने खां पुत्र वशीर निवासी कुशियारी थाना जसराना के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके से कल्लू और कल्लू के पुत्र बल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच सीओ को सौंपी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।