फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten chain gang in city

महिलाओं की चेन पर  दस गिरोह की नजर 

Fri, 22 Apr 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 22 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ten chain gang in city
लूट - फोटो : अमर उजाला
शहर में एक के बाद एक चेन स्नेचिंग किए जा रहे बाइकर्स गैंग के बदमाशों की अब पूरी फौज खड़ी हो गई है। दो महीने पहले तक तीन गिरोह ही सक्रिय बताए गए थे लेकिन अब इनकी संख्या दस पाई गई है। पुलिस को इसकी जानकारी पिछले 60 दिन में हुई वारदात में शामिल रहे चेन लुटेरों के हुलिया के आधार पर मिली है। यह भी पता चला है कि इनमें  ‘गैंग्स ऑफ स्टूडेंट्स’ भी शामिल हैं। सभी की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस पहले बाइक के रंग से गिरोह की पहचान कर रही थी। एक गिरोह लाल रंग की बाइक पर था, दूसरा काली और तीसरा सफेद। हर वारदात के बाद बाइकों के यही रंग बताए जा रहे थे। लेकिन पिछले दो महीनों में इनके अलावा सलेटी, नीली बाइकों पर सवार बदमाशों ने भी चेन लूट की।
विज्ञापन


गूगल क्राइम मैपिंग के लिए पुलिस ने लुटेरों का हुलिया के आधार पर चार्ट तैयार किया तो पता चला कि गैंग तीन नहीं, दस हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह पूरा डेटा गूगल पर अपलोड किया जा रहा है। इनकी सक्रियता भी अलग-अलग क्षेत्र में है। कमला नगर, आवास विकास, जयपुर हाउस में अलग-अलग गिरोह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नगर में दो गिरोह हैं। एक में 15 से 18 साल के बदमाश हैं। दूसरे में 20 से 25 के। आवास विकास में भी यही स्थिति है। यहां एक गिरोह के बदमाश हेलमेट पहनकर रखते हैं, जबकि दूसरा गिरोह चेहरा रुमाल से ढकता है। बता दें, इस साल चेन लूट की 60 वारदात हो चुकी हैं।

जेल से छूटे बदमाशों की तलाश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेन लूट में पिछले तीन साल में जेल गए बदमाशों में से आधे से ज्यादा जमानत पर बाहर हैं। इनमें से कई घर पर नहीं मिले हैं। इनकी तलाश की जा रही है।


कमला नगर में ज्यादा वारदात
चेन लूट की वारदात सबसे ज्यादा पहले भी कमला नगर में हो रही थीं, अभी भी यहीं पर हो रही हैं। इसकी जानकारी होने पर भी पुलिस चेन स्नेचिंग नहीं रोक पा रही है।

चेन लुटेरों के कई गिरोह प्रकाश में आए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे। सुशील घुले एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed