फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenagers hanged

मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाई, मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 17 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teenagers hanged
क्षेत्र के गांव सगुनापुर में मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव श्मशान घाट से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सगुनापुर निवासी धर्मपाल दूध का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सौरभ (14) कराहरा के महालक्ष्मी देवी इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार सुबह वह स्कूल नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डाट दिया। इस पर नाराज हो गया। कुछ समय बाद वह चुपचाप एक कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। स्कूल जाने का समय निकल जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने उसे आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जानकारी होने पर ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ कर देखा तो सौरभ का शव पंखे से एक रस्सी के सहारे लटका रहा था। वे तत्काल उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed