फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tanzania man have no regret on stone pelting in church

तंजानिया के रोड्रिक को नहीं अफसोस, चर्च पर हमले का ये कारण

Sat, 27 May 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tanzania man have no regret on stone pelting in church
सेंट पीटर्स कालेज स्थित निष्कलंक माता महा गिरजाघर - फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स कालेज स्थित निष्कलंक माता महा गिरजाघर में शनिवार शाम को माता मरियम की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश करने के आरोपी विदेशी छात्र को डेढ़ महीने पहले भगा दिया गया था। इससे वह काफी गुस्से में था। मगर, किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसी हरकत कर देगा। उसे अपने किए का अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में रोड्रिक अमन ने बताया कि वह क्रिश्चियन समाज से है। डेढ़ महीने पहले चर्च में आराधना के लिए गया था। तब उसका चर्च में मौजूद लोगों से विवाद हो गया था। वह मूर्ति पूजा का विरोध कर रहा था। उसने कहा था कि बाइबल में रोक है। लोगों ने उसे गिरजाघर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया था। इससे वह गुस्से में था। 
विज्ञापन


शनिवार को भी वह चर्च में प्रार्थना के लिए आया था। इस बार भी उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे ही वह गुस्से में आ गया था। उधर, फादर जोसफ का कहना था कि गिरजाघर में माता मरियम की मूर्ति आदर के लिए लगाई गई न कि आराधना के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जब युवक आया था तो वह प्रार्थना सभा में जोर-जोर से चिल्लाने लगा था। इस पर लोग उसे बाहर ले गए थे। उसे जबरन नहीं निकाला गया था। किसी तरह का अभद्र व्यवहार भी नहीं किया था। मगर, आज फिर उसने मूर्ति को तोड़ने और जलाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed