फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tampering controversy in marriage

शादी में छेड़छाड़ के बाद  बवाल, दूल्हे को हवालात

Mon, 18 Apr 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 18 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
tampering controversy in marriage
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में शादी समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों और बहनों के साथ छेड़छाड़ कर दी। उनकी हरकत पर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद कुर्सी फिंकाई हुई। इसमें दुल्हन के पिता समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


दूल्हे ने शादी से इनकार दिया। पुलिस दूल्हा, उसके चाचा और भाई को पकड़कर थाने ले आई। उन्हेें हवालात में डाल दिया। एक घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कालिंदी विहार में बोदला से बरात आई थी। दुल्हन के घर के पास ही पंडाल लगाकर सजावट की गई। शनिवार रात एक बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी दूल्हे के दोस्तों ने छेड़छाड़ की। दुल्हन के घरवालों के विरोध करने पर दूल्हा पक्ष ने गालीगलौज कर दी। तब उनमें मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो दूल्हा उखड़ गया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। घायलों का मेडिकल कराया। बाद मेें परिवार के लोगों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया। तब कही पकड़े गए लोगों को तड़के चार बजे छोड़ा गया। इसके बाद ही शादी की रस्में हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed