फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tactick for escase of officer

अफसरों को बचाने की एक और तिकड़म

Tue, 23 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 23 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
tactick for escase of officer

विज्ञापन
शैलेंद्र केखिलाफ पहली रिपोर्ट दरोगा की पत्नी ने दर्ज कराई थी। इसी पर उसे एक मई को गिरफ्तार किया गया । इसमें गबन और धोखाधड़ी के साथ यह भी आरोप है कि शैलेंद्र ने कॉल स्पूफिंग के जरिए अफसरों के फोन हैक करके उनके नंबरों से फोन किए। इसके बाद उसके खिलाफ 28 केस और दर्ज हुए, लेकिन इनमें कॉल स्पूफिंक का जिक्र नहीं  है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने सबसे पहले वही केस खोला, जो पहले दर्ज कराया गया, लेकिन इसमें अधिकारी फंसते नजर आने लगे। इसलिए इसकी जांच बंद करके इसके बाद दर्ज केस खोल लिए गए। दरअसल, कॉल स्पूफिंग को साबित करने के लिए उन अधिकारियों की कॉल डिटेल भी कोर्ट में रखनी पड़ेगी जिनके नाम से उसने फोन किए।
अगर यह डिटेल रखी तो अधिकारियों से पूछताछ करना लाजिमी हो जाएगा क्योंकि इसमें उनकी शैलेंद्र के साथ बातचीत के साक्ष्य हैं। इतना ही नहीं। एसएमएस के रिकार्ड में तो ट्रांसफर और पोस्टिंग की बोली लगाए जाने का जिक्र भी है। इसलिए एसआईटी ने तरकीब निकाली है कि पहले केस को ठंडे बस्ते में डालकर बाद वाले मामलों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। एसआईटी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शैलेंद्र के खिलाफ पहले केस को छोड़कर बाकी में से कई की चार्जशीट एकसाथ दाखिल की जाएगी। ये मुकदमे धोखाधडी़ और अमानत में खयानत की धारा में दर्ज हुए थे।

हर मुकदमे में होगी जालसाजी की धारा
आगरा। शैलेंद्र के खिलाफ 29 मुकदमों में एक में ही जालसाजी की धारा है, बाकी में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी जैसे आरोप हैं। लेकिन अब सभी में जालसाजी की धारा भी जोड़ी जाएगी। एसआईटी का कहना है कि उसने आलू निर्यात का जो लाइसेंस दिखाया था, वह फर्जी पाया गया है। इसी आधार पर सभी मुकदमों में धाराएं तरमीम की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed