फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub Inspector caught by vigilence team in red handed

70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा दरोगा

Wed, 29 Jul 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 29 Jul 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector caught by vigilence team in red handed
जगदीशपुरा थाना की अवधपुरी चौकी पर तैनात दरोगा सुधीर ुकमार मंगलवार रात 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर उसे चौकी से ही गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। वह बलात्कार के संगीन मामले में आरोपी को बचाने के लिए उससे यह रकम मांग रहा था। इसके लिए उसने पीड़ित युवती की तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

बलात्कार का आरोप मिढ़ाकुर के रहने वाले एक व्यक्ति पर लगा था। रुनकता क्षेत्र की युवती ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। इसमें यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग जैसे बेहद संगीन आरोप थे। युवती का कहना था कि आरोपी एक कॉलेज से जुड़ा है, जहां वह पढ़ती थी। उसने उसकी अश्लील क्लीपिंग बनाकर उसका यौन शोषण किया। उसने उसकी शिकायत की तो उसके फोटो सहित पोस्टर लगवा दिए, जिसमें उसे वांटेड बताया गया है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच ही दरोगा सुधीर कुमार को मिली थी। उसने कार्रवाई के बजाय अपनी जेब भरने का प्लान बनाया। विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि आरोपी से पहले तीन लाख मांगे गए, बाद में 70 हजार रिश्वत तय कर ली गई। आरोपी खुद को बेकुसूर बता रहा था। दरोगा ने रिश्वत के लिए जोर दिया तो उसने उसने 22 जुलाई को विजिलेंस से शिकायत की।   विजीलेंस सीओ बलधारी सिंह ने बताया कि आरोपी ने फोन पर दरोगा से हुई बातचीत रिकार्ड कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये देने के लिए मंगलवार दोपहर का समय निश्चित किया गया। बकौल सीओ, उनके नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने  तकरीबन चार बजे से जाल बिछाया। रात तकरीबन 9:30 बजे दरोगा पहुंचा। 500-500 के नोट की 50 हजार की गड्डी और एक-एक हजार के 20 नोट की गड्डी का पैकेट बनाया। इसके बाद राजवीर ने पैकेट दरोगा को थमा दिया। उसने पैकेट अपनी टेबल की दराज में रख ली। इस पर टीम ने रुपयों के साथ दरोगा को पकड़ लिया।
--। मैं एक लाख से कम नहीं लेता....
आगरा। विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि जब आरोपी ने रेप की शिकायत के मामले में बचने के लिए दरोगा से संपर्क किया तो वह शुरू में कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा था। इसके बाद उसने कहा कि अगर तीन लाख दे देगा, तो बच जाएगा। आरोपी ने कहा कि वह 50 हजार से ज्यादा नहीं दे सकता है। इस पर दरोगा भड़क गया। बोला, ॅ मैं एक लाख से कम नहीं लेता हूं ॅ। लेकिन बाद में 70 हजार की रिश्वत तय हो गई। इस पर उसने बड़े गुस्से में कहा कि पहली बार इतने कम पर राजी हुआ हैं, देने में देरी मत करना।  
--। मैंने कोई रुपये नहीं लिए
वहीं आरोपी दरोगा का कहना है कि उसने कोई रुपये नहीं लिए हैं। उसने जांच के संबंध में युवक को बुलाया था। टेबल की दराज में पैकेट किसने रखा उसे नहीं मालूम है।
चार घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत, लगा मजमा
विजीलेंस टीम को दरोगा को रंग हाथ पकड़ने के लिए चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। चौकी पर वह रात नौ बजे तक नहीं पहुुंचा। इसके बाद भी वह चौकी पर बैठे लोगों को हड़काने में लगा हुआ था। इस दौरान जब उसे पकड़ा गया तो एक दरोगा और सिपाही भी चौकी पर मौजूद थे। दरोगा के पकड़े जाने की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। मगर, दरोगा उल्टा टीम से यह कहने लगा कि उसे नहीं पता कि यह रकम किसकी है।
 सिपाही से बना है दरोगा
आरोपी सुधीर कुमार 1998 बैच का सिपाही था। इसके बाद 2013 में परीक्षा पास करने के बाद वह दरोगा बना था। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव हरसौली का रहने वाला है।
 आज मेरठ कोर्ट में करेंगे पेश
सीओ बलधारी सिंह ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दरोगा को मंगलवार को मेेरठ में स्पेशल जज भृष्टाचार की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
युवती का यौन शोषण
आगरा। जिस आरोपी ने दरोगा को रिश्वत लेते हुए पकड़वाया है, उसकी करतूत भी बेहद शर्मनाक है। वह एक मैनेजमेंट कॉलेज से जुड़ा है। उसके खिलाफ शिकायत करने वाली युवती का कहना है कि  आरोप है कि कालेज संचालक और प्रिंसिपल ने 1.80 लाख रुपये हड़पने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं दिए। विरोध पर हास्टल में छिपाकर लगे कैमरों से अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर उसे वांटेड बताकर उसके पोस्टर चस्पा करवा दिए।  उसने बताया कि जुलाई 2013 में उसने बिजनेस मैनेजमेंट का डिप्लोमा में जगदीशपुर क्षेत्र के निजी कॉलेज में दाखिला लिया। इसे मिढ़ाकुर और जगदीशपुरा के लोग संचालित करते हैं। उसने उनसे कोर्स पूरा होने पर डिग्री मांगी तो मना कर दिया। पैसे वापस मांगे, तो नहीं दिए। इसके बाद ब्लेकमेल और यौन शोषण किया। अब उसके पोस्टर छपवा दिए। इसमें उसे वांटेड बताया गया है।

युवती के पास भी है रिकार्डिंग
जिस तरह दरोगा को फंसाने के लिए आरोपी ने फोन पर उससे हुई बातचीत की रिकार्डिंग तैयार की, वैसे ही पीड़ित छात्रा ने भी साक्ष्य जुटा रखे हैं। आरोपी ने उसे फोन पर धमकी दी, उसने इसकी रिकार्डिंग की सीडी बनवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed