{"_id":"58c831e64f1c1b741132ae3a","slug":"stoning-stone-at-pinnahat-police-station-beating-of-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनाहट थाने पर पथराव, सिपाहियों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिनाहट थाने पर पथराव, सिपाहियों की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए एक शराबी युवक को छुड़ाने के लिए उसके साथियों ने पिनाहट थाने पर हमला बोल दिया। उसे छुड़ाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने रोका तो सिपाहियों की पिटाई कर डाली। बाद में थाने पर पथराव भी किया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो की गिरफ्तारी भी हो गई है।
थाना कस्बा के मुख्य बाजार में है। आरोपी सोमवार दोपहर थाने के सामने ही शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। पुलिस पहुंची तो भागने लगे। एक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए ही वह फिर से इकट्ठा हो गए। पहले थाने के सामने नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद पुुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। देखते ही देखते पथराव कर दिया।
इससे अफरातफरी मच गई। बाजार में भी लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें खदेड़ा। दो को मौके से पकड़ लिया गया। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अफवाह से परेशान रहे अफसर
पिनाहट। इस घटना के बाद अफवाह यह उड़ी कि बवाल भाजपाइयों ने किया है। वह लोग किसी मुल्जिम को थाने से छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। इससे अफसर टेंशन में आ गए। मामला बाह की राजनीति से जोड़कर देखा जाने लगा। आला अफसरों को पिनाहट के एसओ और सीओ ने बताया कि मामला शराबियों का है।