फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stolen from the house of woman cricketer Poonam Yadav in agra

महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव के घर में चोरी, 12 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर

Fri, 01 Mar 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Stolen from the house of woman cricketer Poonam Yadav in agra
पूनम यादव के घर में चोरी
आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव के सैनिकपुरम, मधु नगर (थाना सदर) स्थित घर में चोरी हो गई। चोर 12 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वैड ने जांच की। चोरों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए।
विज्ञापन

 
महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव के सैनिक पुरम स्थित घर में उनके भाई मुनेंद्र सिंह परिवार सहित रह रहे हैं। मुनेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी की रात 8:30 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर के पास ही रहने वाले मित्र के घर गए थे। एक घंटे बाद वापस आए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन


घर में चोरों ने दो अलमारी के लॉकर तोड़ दिए। इसके बाद सोने के जेवरात, घड़ी, कैमरा और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनेंद्र सिंह एक कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर वारदात 

पूनम यादव के भाई मुनेंद्र ने बताया कि वह अक्सर घर से परिवार सहित जाते थे। मगर, कभी चोरी की वारदात नहीं हुई। मगर, इस बार एक घंटे के लिए क्या गए चोरी हो गई। इससे लगता है कि किसी ने उनके जाते ही घर में वारदात की। 

क्रिकेटर दीपक चाहर के घर हुई थी लूट की कोशिश

शाहगंज क्षेत्र में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के घर में भी बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। मगर, वह घर में नहीं घुस सके थे। बाद में पुलिस ने बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed