{"_id":"5b1a2c634f1c1ba56e8b6ca7","slug":"speed-breaker-controversy-shot-the-young-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोड पर स्पीड ब्रेकर के लिए दो पक्ष भिड़े, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड पर स्पीड ब्रेकर के लिए दो पक्ष भिड़े, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुरा में ब्रेकर के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग में एक युवक को सीने में गोली लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले आरोपी वहां से भाग निकले, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
औंछा थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में पिछले कई दिनों से दो पक्ष में विवाद चला आ रहा है। विवाद की वजह गली में बना स्पीड ब्रेकर है।इसको लेकर उन लोगों में मारपीट भी हो चुकी है।

एक पक्ष स्पीड ब्रेकर हटाना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष उसे वहीं बने रहने पर अड़ा हुआ है। इसी को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
फायरिंग में समरेंद्र नाम के युवक को गोली लग गई। गोली उसके सीने में लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी किसी पक्ष पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।