फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader vandalizing, traffic personnel assaulted, uniform bush

सपा नेता की गुंडई, ट्रैफिक कर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Sat, 14 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 14 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
SP leader vandalizing, traffic personnel assaulted, uniform bush
आरबीएस चौराहे पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबिल दीपक गौतम ने मोबाइल पर बात करते हुए पावर बाइक दौड़ा रहे कथित सपा नेता के भाई को रोका तो वह उलझ पड़ा। उसने सपा नेता को बुला लिया। दोनों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। वर्दी तार-तार कर दी। दूसरी ओर, बल्केश्वर चौराहे पर दो युवकों ने चीता मोबाइल के सिपाहियों के साथ अभद्रता कर दी। खुद को मीडियाकर्मी बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे दीपक आरबीएस चौराहे पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक युवक मोबाइल पर बातें करता हुआ बाइक को लहराते हुए जा रहा था। उन्होंने उसे रोक लिया। समझाने की कोशिश की तो खुद को सपा नेता का भाई बताते हुए वह उनसे उलझ गया। अभद्रता की। इस पर उन्होंने बाइक सीज कर दी। इसके बाद आरोपी युवक लवीश ने अपने भाई सपा नेता पीयूष मल्होत्रा को बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने ट्रैफिक कर्मी के साथ मारपीट और गाली गलौज की। उसकी वर्दी फाड़ दी। भीड़ जमा होने पर दोनों भाई भाग निकले। इस मामले में दीपक ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने जिला अस्पताल में पहुंचे लवीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मामला न्यू आगरा के बल्केश्वर का है। फुलट्टी का आकाश रस्तोगी और बल्केश्वर का पवन होतवानी अपनी कार को बल्केश्वर चौराहे पर खड़ी करके उसके बोनट पर बैठे थे। चीता मोबाइल के सिपाही सियाराम और अभिषेक ने कार रास्ते से हटाने को कहा। इस पर दोनों खुद को मीडियाकर्मी बताकर उलझ गए। अभद्रता कर दी। विवाद बढ़ने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। जांच में दोनों फर्जी पत्रकार निकले। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed