फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son killed his father over dispute of land in firozabad

जमीन के लिए बेटे ने काट डाला पिता का गला

Sat, 06 May 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 06 May 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
son killed his father over dispute of land in firozabad
Murder
फिरोजाबाद में थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव लेखराजपुर में एक बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता की की ही गला काटकर हत्या कर दी। बेटे का शक था कि उसके पिता अपनी जमीन भतीजों के नाम कर रहे हैं। इसी सोचकर उसने ये कदम उठा लिया। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को गांव में उसके पिता की लाश मिली। 
विज्ञापन


गांव लेखराजपुर के लोगों का कहना है कि कमलेश पुत्र दाताराम की अपने बेटे योगेश से नहीं बनती थी। इसलिए कमलेश गांव में अपने भाई पप्पू के साथ रहते थे। लोगों के अनुसार कमलेश के नाम में 9 बीघा जमीन भी थी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि योगेश को किसी ने सूचना दी कि उसके पिता अपनी जमीन अपने भतीजों यानी पप्पू के बेटों के नाम कर रहे हैं। पहले तो योगेश ने इस बात का विरोध किया। इस बात को लेकर उसका कमलेश से झगड़ा भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसे लगा कि अब पिता उसकी बात नहीं मानेंगे तो शुक्रवार रात में योगेश अपने साथियों को लेकर पिता के पास पहुंच गया और यहां कमलेश का गला काटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह गांव से भाग गया। 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed