फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   some nearby suspected in mother and daughter murder

मां-बेटी की हत्या में करीबी का हाथ

Wed, 24 Jun 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 24 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
some nearby suspected in mother and daughter murder
खंदारी कालोनी में अधिवक्ता प्रवीण कुमार गुलाटी की पत्नी रमा और बेटी
विज्ञापन
दीक्षा की हत्या और लूटपाट की घटना में करीबी का हाथ होने के पीछे पुलिस के पास एक बड़ा तर्क है। पुलिस का कहना है कि रमा घर का गेट अंदर से बंद रखतीं थीं। हत्यारों के गेट के अलावा कहीं और से अंदर जाने के निशान नहीं मिले हैं। इससे साफ है कि रमा ने ही गेट खोला। वह किसी के लिए भी गेट खोलने से पहले शीशे से झांककर देखतीं थीं।
इसके अलावा हत्यारे घर के कोने कोने से वाकिफ भी थे। पुलिस को दीवार पर मिले खून के निशान से पता चला है कि एक हत्यारे ने सात नंबर का जूता पहन रखा था। पुलिस का कहना है कि दीक्षा चलने फिरने में असमर्थ थी। इसलिए इसमें शक नहीं कि गेट रमा ने ही खोला। घटना के समय वे किचन में रही होंगी, क्योंकि वहां आलूृ-गोभी कटे रखे थे।
हत्यारों ने किचन में रखे संगमरमर के चकले से दोनों के सिर पर प्रहार किए हैं। यह घर के पिछवाड़े में सीवर से मिले एक जोड़ी चप्पल, टेबल क्लाथ, टूटे हुए चकले, टूटे बेलन, चम्मच आदि से साफ हो सका। माना जा रहा है कि बदमाशों ने टेबल क्लाथ में चकला लेकर सिर पर मारा। बेलन से भी प्रहार किए। इस दौरान बदमाशों का रमा से संघर्ष भी हुआ है। टूटी चूड़ी और बाल बिखरे पड़े थे।
लूटपाट के बाद बदमाश गैलरी में स्थित सीढ़ियों से छत पर पहुंचे और वहां से पिछवाड़े की गली में कूदकर भागे। गली खुली हुई है। गली के नजदीक ही मल्होत्रा हास्पिटल का सीवर है, जो पत्थर से ढका था। इस सीवर तक पहुंची पुलिस ने पत्थर हटाया तो खून से सना टेबल क्लाथ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने सीवर से सामान बरामद किया।  

..तो अचानक से बना हत्या का इरादा
क्या बदमाश हत्या के इरादे से घर में नहीं घुसे थे? क्या उनका मकसद सिर्फ लूटपाट करना ही था? ये सवाल पुलिस के सामने है। पुलिस का मानना है कि बदमाश कोई हथियार लेकर नहीं आए होंगे। इसीलिए चकले को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया?  

हत्याकांड में करीबी शामिल : एसपी सिटी
खंदारी कालोनी में मां-बेटी की जिस ढंग से हत्या की गई है, उससे किसी परिचित का हाथ होने का अंदेशा है। लूटपाट के लिए हत्याएं की गई हैं। इसके पीछे रंजिश भी हो सकती है। रेप की कोई आशंका नहीं है। घटनास्थल पर ऐसा कुछ नहीं मिला। छानबीन की जा रही है।
- राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed