फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn medical college

नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से मरीज बेहाल

Sun, 04 Sep 2016 01:35 AM IST
नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से मरीज बेहाल
नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से मरीज बेहाल Updated Sun, 04 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
sn medical college
नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से मरीज बेहाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से एसएन मेडिकल कालेज, लेडी लायल और जिला अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाएं पटरी से उतर गईं। मरीजों की ड्रेसिंग नहीं हुई, ड्रिप तक नहीं बदली गई। सबसे बुरा हाल एसएन मेडिकल कालेज का हुआ। यहां इनडोर पांच सौ मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। संविदा स्टाफ और नर्सिंग छात्राओं के बावजूद भी मरीज हलाकान रहे। 
विज्ञापन

नर्सेज को न्यूनतम एंट्री पे 5400 ग्रेड, सातवें वेतन आयोग में नर्सिंग भत्ता बढ़ाने, यूनीफार्म-धुलाई भत्ता बढ़ाने जैसी सात मांगों के लिए लेडी लायल, एसएन और जिला अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने धरना दिया। नारेबाजी करते हुए परिसर में पैदल मार्च निकाला। नर्सिंग स्कूल में संगोष्ठी कर मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। जिलाध्यक्ष कुंती चौहान, एसएन अध्यक्ष सुजाता तोमर, ममता सिंह, रानी वर्मा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, संदीप त्यागी, जितेंद्र सिंह, सुमित्रा पांडे, ज्योतिसिमा फ्लोरेंस आदि रहे।  
विज्ञापन

प्राचार्य कार्यालय पर तड़पता रहा मरीज
हड़ताल के चलते शिकोहाबाद का नेत्रपाल प्राचार्य कार्यालय पर तड़पता रहा। यहां किसी ने उसे भर्ती नहीं किया। यहां एसआईसी डा. हिमांशु यादव आए तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर इसे इमरजेंसी भर्ती कराया। पीड़ित के परिजन उमेश ने बताया कि शुक्रवार को इमरजेंसी में भर्ती कराया था। यहां दवा देकर दूसरे दिन बुलाया, यहां आने पर हड़ताल की बात कह भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed