फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six months later, police again reached zero

छह महीने बाद फिर से  जीरो पर पहुंच गई पुलिस

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six months later, police again reached zero
पुलिस की बावरिया की थ्योरी भी पूरी तरह फेल हो गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रोवर दंपति हत्याकांड में पुलिस की जांच फिर से जीरो पर पहुंच गई है। बड़ी मुश्किल से बावरिया गैंग पर शक  की सुई रुकी थी लेकिन बात बन नहीं पाई। जो मुखबिर बावरिया बदमाशों का हाथ होने की आशंका जाहिर कर रहे थे, उन्होंने राजस्थान के चिकसाना क्षेत्र से तमाम जानकारी करने के बाद हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर, 2015 की रात यहां से कोई गैंग आगरा नहीं गया था। इसी रात को खंदारी में ग्रोवर दंपति की हत्या की गई थी। नतीजा यह है कि पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठ गई है। कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिख रही कि केस कभी खुल पाएगा। 
विज्ञापन

आगरा पुलिस के क्राइम डिटेक्शन एक्सपर्ट से लेकर डीजीपी आफिस की क्राइम ब्रांच के स्पेशलिस्ट तक जोर लगा चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुराग तक नहीं मिल पाया। यह घटना आगरा पुलिस के लिए सबसे बड़ी नाकामी बनती जा रही है। ग्रोवर दंपति की हत्या शहर के बीचोबीच पाश कालोनी खंदारी में की गई थी। इसके खुलासे में सर्विलांस सेल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट सब हार मान चुके हैं।
विज्ञापन


आज डीआईजी के सामने होगी फाइल
आगरा। डीआईजी अजय मोहन शर्मा शनिवार शाम चार बजे आगरा जनपद की अपराध समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें ग्रोवर दंपति हत्याकांड का खुलासा न होने का मुद्दा भी रहेगा। इसके अलावा एमवी एक्ट के चालान पर समीक्षा होगी। रमजान की तैयारियां पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकामियों का बढ़ता बोझ
- फतेहपुर सीकरी के दोहरे हत्याकांड में भी कोई सुराग नहीं लगा पा रही है पुलिस। इसे चार महीने हो गए।
- बिट्टू अपहरण कांड पहेली बनकर रह गया है। अभी तक कोई लाइन नहीं। इसे पांच महीने हो गए।
- यमुना पार चोरों ने कहर बरपा रखा है, बंद मकानों को बना रहे निशाना।
- चेन स्नेचर के दस गिरोह सक्रिय, पुलिस अभी तक एक ही पकड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed