फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six kilos of gold were peripheral crooks rob

छुटभैये निकले छह किलो सोना लूटने वाले बदमाश

Tue, 15 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 15 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six kilos of gold were peripheral crooks rob
विजय नगर में 21 जून की रात सराफा कारोबारी रिंकू बंसल से करीब 1.68 करोड़ कीमत का छह किलो सोना लूटने वाले बदमाश छुटभैये निकले, जो इससे पहले चांदी की छोटी-मोटी लूट करते थे। इस वारदात के बाद उन्हें रात भर यकीन ही नहीं हुआ था कि उनके हाथ इतना मोटा माल लगा है। सोच रहे थे कि बैग में आर्टिफिशियल ज्वेलरी है। सुबह अखबारों में लूट की खबर पढ़ी तो आंखें चौंधिया गईं। पांच बदमाशों के गिरोह में एक -एक के हिस्से 17-17 लाख रुपये आए। इनमें से चार की गिरफ्तारी पर यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

वारदात में पांच बदमाश शामिल रहे। पुलिस ने मोतीकटरा निवासी फरहान, हींग की मंडी निवासी रिजवान उर्फ मुन्ना, तिलक बाजार, कोतवाली निवासी मोहसिन उर्फ मुच्चन को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा रोहित शिवहरे पुलिस मुठभेड़ में पहले ही जेल जा चुका है। इनसे 27500 रुपये प्रति दस ग्राम का लूट का सोना 16800 प्रति दस ग्राम की दर से खरीदने के आरोप में अलीगढ़ के सराफ राजकुमार वर्मा उर्फ राजू स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। उसने बाद में दो और सराफा कारोबारियों को सोना बेचा था। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे चांदी लूट के लिए निकले थे। इससे पहले छोटी मोटी चोरी ही करते थे। रिंकू बंसल से दो बैग छीनने के बाद जब खोलकर देखा तो उसमें जेवरात थे। उन्होंने सोचा कि इतने जेवरात सोने के नहीं हो सकते, ये आर्टिफिशियल हैं। रात भर अफसोस करते रहे, लेकिन सुबह जब अखबारों में लूट की खबर पढ़ी तो भौचक रह गए। इसी से यकीन हुआ कि उनके हाथ छह किलो सोने के गहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना बेचकर बदमाशों ने मसूरी में ऐश की। इसके अलावा पिस्टल, गाड़ी, प्लॉट, बाइक खरीदे। लूटे गए दो किलो सोने के गहनों के साथ ही लग्जरी कार, पावर बाइक और दो प्लॉट के बैनामे भी बरामद किए गए हैं।
यह थी वारदात
सीताराम कालोनी, बल्केश्वर के रिंकू बंसल का नमक की मंडी में सराफा का कारोबार है। 21 जून की रात को दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने विजय नगर में रिंकू और उनके भाई रोबिन से हथियारों के बल पर छह किलो सोने के जेवर से भरा बैग लूट लिया था।
सोना लूटकांड खुलासा की खबर के साथ
ऐसे हुआ खुलासा
नौ अगस्त को थाना छत्ता पुलिस ने नाई की मंडी के रोहित शिवहरे और बोदला के उस्मान को मुठभेड़ में जेल भेजा। इसके बाद जानकारी हुई कि सोना लूट में दोनों का हाथ है। इसी बीच उस्मान जमानत पर जेल से छूट आया। उसे और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो लूटकांड का खुलासा हो गया।
रात भर कब्रिस्तान में रहे
बदमाश वारदात के बाद लूट की एक्टिवा को मोती कटरा में छोड़कर पचकुइयां के कब्रिस्तान पर पहुंचे। यहां रातभर रहे। इसके बाद सेवला में लूट के सोने का बंटवारा किया। पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल रोहित पहले ही जेल जा चुका है।
अलीगढ़ में बेचा सोना
उन्होंने बताया कि आगरा में सोना बेचना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने अलीगढ़ के पक्की सराय, सासनी गेट निवासी सराफ राजू स्वामी से संपर्क किया। राजू को लूटा गया सोना 1.08 करोड़ रुपये में बेचा। इस तरह हर लुटेरे के हिस्से में 17-17 लाख रुपये की रकम आई।
डीजीपी ने दिया प्रशस्ति पत्र
पुलिस ने लूट को डकैती में तरमीम किया है। बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
प्लाट की नीलामी होगी
एसएसपी राजेश डी मोड़क ने बताया कि यह खुलासा एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह की टीम ने किया है। बदमाशों से मिले प्लाट के बैनामे को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा, ताकि इन्हें नीलाम करके पीड़ित सराफ को रकम लौटाई जा सके।
मां के नाम कराई रजिस्ट्री
लुटेरे फरहान ने अपनी पत्नी और मां के नाम से यमुनापार में दो अलग-अलग प्लाटों की रजिस्ट्री कराई। मोहसिन उर्फ मुच्चन ने भी अपने भाई के साथ एक प्लाट खरीदा। अपने दोस्त के नाम से पल्सर बाइक खरीदी। रिजवान ने इसी रकम से 9.5 लाख की कीमत से स्विफ्ट जेडएमआई कार खरीदी। रोहित ने भी अपनी मां के नाम से सेवला में प्लाट की रजिस्ट्री कराई।
दिखावे को घरवालों ने तोड़े संबंध
एसपी सिटी ने बताया कि तीन लुटेरों के घरवालों ने चालाकी दिखाते हुए संपत्ति खरीदने के बाद जुलाई में अपने बेटों से दिखावे के लिए संबंध विच्छेद कर लिए, ताकि उनके पकड़े जाने पर पुलिस बरामदगी नहीं कर सके।

ब्लैकमेलर भी ले गए माल
बदमाशों से कई लोगों ने ब्लैकमेलिंग करके पैसा वसूला। हाथरस के सुरेश पहलवान उर्फ हाथी बाबा ने दो लाख रुपये, लोहामंडी की एक महिला ने चार लाख रुपये वसूले थे। इन दोनों की तलाश भी की जा रही है। इन्होंने बदमाशों से सिर्फ इतना कहा था कि पुलिस को बता देंगे। इसी पर इन्हें पैसा मिल गया।
स्केच से नहीं मिले चेहरे
पुलिस ने लुटेरों का जो स्केच जारी किया था, वह पकड़े गए बदमाशों से नहीं मिला। इससे पता चलता कि स्केच गंभीरता से नहीं बनाए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed