फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six family left the village due to fear of other cast in firozabad

दबंगों के खौफ से छोड़ा गांव, महिलाएं बोलीं शौच भी नहीं जाने देते

Tue, 13 Jun 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद) Updated Tue, 13 Jun 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
six family left the village due to fear of other cast in firozabad
गांव से पलायन - फोटो : अमर उजाला
थाना पचोखरा के नगला अजब में दबंगों के आतंक से सविता समाज के छह परिवार मवेशियों को बेचकर घरों पर ताला लगाकर पलायन कर गये हैं। बताया जा रहा है कि दबंगों के आतंक और पुलिस की कार्यशैली से सभी परिवारों को गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। गांव में बचा एकमात्र परिवार भी पलायन की तैयारी कर रहा है।  
विज्ञापन


गत शुक्रवार रात नगला अजब में दुष्कर्म की कोशिश के बाद सविता और यादव समाज के दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों में घमासान में बारह लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर एक पक्ष के लोगों ने सविता समाज के परिवारों का निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


मामले में सविता समाज ने बार-बार 100 पर सूचना देते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। सविता समाज लोगों की मानें तो उनके परिवार की महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरुषों को पकड़कर पीटना, गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने से सविता समाज के परिवारों में भय व्याप्त हो गया। परिवार की महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे आधा दर्जन परिवारों ने सोमवार को गांव से पलायन कर दिया है। 


पलायन के बाद गांव में बचीं तीन महिलाओं मुन्नी देवी, निर्मला देवी और पिंकी ने बताया कि घटना के बाद से उन्हें शौच जाने के लिए भी परेशानी हो रही है। इस दौरान दबंग फब्तियां कसते हैं। उनपर पत्थर भी मारते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed