{"_id":"576af56b4f1c1bda54b48607","slug":"sindhi-society-meet-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधी समाज ने कहा, बंद कराओ डिब्बा कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंधी समाज ने कहा, बंद कराओ डिब्बा कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार लालवानी की हत्या केस के शीघ्र खुलासे की मांग की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाश कालोनी भरतपुर हाउस में सोल कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या की घटना से सिंधी और पंजाबी समाज के साथ व्यापारी वर्ग भी आक्रोशित है। हत्याकांड का शीघ्र खुलासा और अवैध डिब्बा कारोबार बंद कराने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के लोगों ने एसएसपी आवास का घेराव किया। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह के मीटिंग में होने के कारण तय समय पर मिलने नहीं आने पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर एसएसपी मीटिंग छोड़कर आए। व्यापारियों ने नौ बिंदुओं पर एक ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
सिंधी सेंट्रल पंचायत और आगरा व्यापार मंडल ने एसएसपी से मिलने के लिए शाम छह बजे का समय तय किया था। मगर, एसएसपी तकरीबन 6:45 बजे तक कैंप कार्यालय पर नहीं आए। इस पर व्यापारी और समाज के लोग भड़क गए। गुरुवार से व्यापार बंद कर धरने पर बैठने का एलान कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने एसएसपी से फोन पर वार्ता करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी आईजी आफिस में धरने के लिए जाने लगे। मगर, कुछ देर बाद ही एसएसपी सभी से मिलने पहुंच गए।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम कलीरा, महामंत्री गागनदास रामानी, पंजाबी सभा के अध्यक्ष सर्वप्रकाश कपूर ने एसएसपी से कहा कि घटना से समाज न सिर्फ स्तब्ध है, उनमें रोष व्याप्त है। उन्होने नौ बिंदुओं पर पुलिस का ध्यान खींचा। घटना में घायल संजीव की ओर से मृतक राजकुमार पर जानलेवा हमला का केस दर्ज करने पर गुस्सा जाहिर किया। यह भी कहा कि अवैध डिब्बा कारोबार बंद हो। क्योंकि यह व्यापारिक नहीं, बल्कि सट्टे की गतिविधि है। इससे कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि राजकुमार को गोलियां दूरी से मारी गई। एमआरआई से पता चला है कि उन्हें दो गोलियां लगीं। इस दौरान उद्यमी पूरन डावर, सुनील कर्मचंदानी, जितेंद्र त्रिलोकानी, हेमंत भोजवानी, श्याम भोजवानी, चंद्रप्रकाश सोनी, राकेश अग्रवाल, मृतक कारोबारी का भतीजा कमल लालवानी, भाई तुलाराम आदि मौजूद रहे। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इतने बड़े घटनाक्रम में भी पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। राजकुमार लालवानी की हत्या के बाद भी आरोपी पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। राजकुमार की 13 संपत्ति आरोपी पक्ष ने जबरन अपने नाम करा ली थीं।
सर्व प्रकाश कपूर, अध्यक्ष, पंजाबी सभा
आगरा में डिब्बा कारोबार बंद होना चाहिए। इस काम में जो लोग लिप्त हैं उन पर कानूनी शिकंजा भी कसना चाहिए। यह लोगों को बर्बाद कर रहा है
टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल