फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Supporters jammed highways

सड़क पर उतरे शिवपाल  समर्थक, जाम किया हाईवे 

Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shivpal  Supporters jammed highways
कमला नगर के सामने एक घंटे के लिए हाईवे पर थाम दी वाहनों की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में छिड़ी परिवार की रार पर भले ही पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने विराम लगा दिया हो लेकिन शिवपाल सिंह यादव के समर्थक इससे संतुष्ट नहीं हुए। सरकार में शिवपाल की सम्मानजनक वापसी की मांग को लेकर उनके समर्थक हाईवे पर उतर आए। लगभग एक घंटे तक यहां वाहनों की रफ्तार थाम दी। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर पेट्रोल भी छिड़ लिया।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं के दावे को दरकिनार करते हुए सपाई दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने कमला नगर मोड़ पर हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ से ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया। एक तरफ वाटर वर्क्स और दूसरी तरफ सुल्तानगंज की पुलिया से आगे तक वाहनों की लाइन लग गई। मांग थी कि सरकार में शिवपाल को फिर से शामिल किया जाए। इसी बीच कुछ युवक बोतल में पेट्रोल ले आए। उन्होंने अपने ऊपर इसे छिड़क लिया। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद वे खुद ही चौराहे से हट गए। 
विज्ञापन


संगठन को नहीं जानकारी
शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन की संगठन को जानकारी नहीं थी। शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन का कहना है कि प्रदर्शन किसने किया और क्यों, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामला भी अब शांत हो चुका है। ऐसे में अब इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। शिवपाल के समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले लोग समाजवादी नहीं हो सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंची पुलिस
लगभग एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। लोग गर्मी में परेशान होते रहे। मगर, प्रदर्शन खत्म होने तक जाम खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि वाटर वर्क्स चौराहा पर हर वक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। थाना न्यू आगरा भी ज्यादा दूर नहीं है। इसके बावजूद पुलिस ने जाम खुलवाने की मशक्कत नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed