{"_id":"37d6803953b7fadb307276f6ef8282c9","slug":"shamsabad-became-chavani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा नियंत्रण योजना लागू, छावनी बना शमसाबाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंगा नियंत्रण योजना लागू, छावनी बना शमसाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद में बलवे के बाद बाजार पूरी तरह बंद हो गए। बलवे के बाद आईजी डीसी मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कस्बे में सेक्टर स्कीम लागू करके पुलिस बल तैनात किया है। शमसाबाद में दो एएसपी, चार सीओ, देहात के सभी थानों की फोर्स, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। एसएसपी राजेश डी मोड़क देर रात तक कैंप किए हुए हैं।
शमसाबाद में तनातनी के बाद दोपहर 12 बजे तक अधिकांश कस्बे का बाजार बंद हो गया था। दोपहर तीन बजे पथराव होने के बाद समूचे कस्बे के बाजार बंद हो गए। पुलिस की गाड़ियां कस्बे में धारा 144 लागू होने का ऐलान कर रही थीं। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कस्बे में सेक्टर स्कीम लागू करके पुलिस बल तैनात किया गया है। देहात के सभी थानों के एसओ, इंस्पेक्टरों के साथ ही चार सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, एसपीआरए पूर्वी केपी यादव व बबीता साहू, एएसपी सोमेन वर्मा, सलमान ताज पाटिल, पीएसी के जवानों को लगाया गया है। एक कंपनी आरएएफ और फीरोजाबाद से दो कंपनी पीएसी और टूंडला सर्किल के सीओ समेत अन्य पुलिस बल को बुलाया गया है।