{"_id":"56871f53b28de44f57e4c524955840b5","slug":"shailendra-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल को एटा जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल को एटा जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल को शनिवार को जिला जेल से एटा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। शैलेंद्र के जेल में रहने के दौरान उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के आरोप लगाए गए थे। डीआईजी जेल ने निरीक्षण में शैलेंद्र की बैरक से सेट टाप बाक्स भी बरामद किया था। उसके साथ ही हेमनदास हत्याकांड के आरोपी प्रवीन और चेतन को भी एटा जेल भेजा गया है।
बता दें, जालसाज शैलेंद्र को पांच मई को ताजगंज पुलिस ने दरोगा से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद शैलेंद्र के पीड़ितों की लंबी फेहरिश्त बन गई। एक के बाद एक शैलेंद्र के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 35 मुकदमे दर्ज कराए चुके हैं। शैलेंद्र ने नौकरी और कोल्ड स्टोरेज के बिजनेस में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। शैलेंद्र पर दर्ज मुकदमों की जांच पुलिस टीमें कर रही हैं। उसके खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों में नामजद शैलेंद्र के घरवालों और रिश्तेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
शैलेंद्र पर पिछले माह दीवानी में पेशी के दौरान हमले की कोशिश हुई थी। कारोबारी रवि बंसल और विनय बंसल से मारपीट हो गई थी। इसके बाद शैलेंद्र ने कोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया था। पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया था कि शैलेंद्र को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीन और चेतन को एटा जेल में ट्रांसफर किया गया है।