फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shailendra accused of intimidating witnesses

शैलेंद्र पर गवाहों को धमकाने का आरोप

Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
एटा जेल में बंद आगरा का हाईप्रोफाइल जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल अब गवाहों को गवाही से रोकने के लिए धमकी दे रहा है। आरोप है कि वह पीड़ितों पर केस वापसी का दबाव भी बना रहा है। पांच पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है। ये हैं डावली के शिव सिंह और चोब सिंह, गढ़सानी के पुष्पेंद्र और वीरी सिंह तथा नगला हट्टी के हरभान सिंह। इन सभी मुकदमों में शैलेंद्र की सोमवार को कोर्ट में पेशी हुई। उस पर शिव सिंह से 33 लाख, पुष्पेंद्र से 20 लाख, हरभान से 30 लाख, चोब सिंह से 33 लाख, वीरी सिंह से 10 लाख की ठगी का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि वह गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कोर्ट से गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। बता दें, शैलेंद्र पर कुल 43 केस दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। गैंगस्टर एक्ट भी लगा है। इन पांचों केस में उसकी अगली पेशी 30 जून को होगी।
विज्ञापन

दंपति पर केस दर्ज करने के आदेश
आगरा। विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लोगों से ठगी करने के आरोपी भावना स्टेट निवासी अनुराग शर्मा और उसकी पत्नी अनीता शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने दिए है। इन्होंने लंदन में नौकरी लगाने का लालच देकर लाखों रुपये ठगे थे। युवकों से 22 मई को लंदन ले जाने का वादा किया था। वे घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed