फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault Case Filed By Girl Who Live In Relationship After Birth Son

अंतरंग फोटो खींचकर बनाए शारीरिक संबंध, आठ साल तक किया ब्लैकमेल, बेटा होने के बाद शादी से मुकरा युवक

Fri, 11 Dec 2020 02:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Sexual Assault Case Filed By Girl Who Live In Relationship After Birth Son
demo pic
मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही युवती को ब्लैकमेल कर रिश्तेदार युवक ने संबंध बना लिए। इस बीच युवती गर्भवती हुई तो उसे शादी करने का वादा करता रहा। जब वह मां बन गई तो कुछ दिन बाद शादी से मना कर दिया। पीड़िता की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली एक युवती के पिता की वर्ष 2002 में मौत हो गई थी। इसके बाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मामा उसे अपने घर ले आए थे। आरोप है कि वर्ष 2009 में मामा के परिवार के एक युवक हिमांशू ने धोखे से उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। आरोप है कि फोटो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बनाए। वर्ष 2011 में जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे धमकाया। जब उसने इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी से फोन पर बात की। 
विज्ञापन


हिमांशू डर गया और उसने कहा कि कुछ दिनों बाद वह शादी भी करेगा और बच्चे को भी अपना लेगा। 2012 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। शादी करने की बात पर हिमांशू लगातार टालता रहा। वह दिल्ली में अपनी मां और बच्चे के साथ रह रही है, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं अपनाया। गुरुवार को पीड़िता की ओर से एसपी अविनाश पांडेय को शिकायत की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed