फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sex racket busted in kashmiri bazar area of agra

कश्मीरी बाजार में सजी थी जिस्म की मंडी, कोलकाता की युवतियां बरामद

Tue, 23 May 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in kashmiri bazar area of agra
चार युवतियां बरामद - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार के लिए बदनाम कश्मीरी बाजार के कोठों पर पुलिस ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बहजे छापामार कार्रवाई कर चार युवतियां बरामद की। कोठा संचालक 15 महिलाएं और दो पुरुष हिरासत में लिए गए। इनके अतिरिक्त दो ग्राहक भी पकड़े गए हैं। बरामद युवतियों से पूछताछ में पता चला कि इनका कोलकाता से बहला फुसलाकर अपहरण किया गया था। इसके बाद यहां लाकर बेच दिया गया। छापामार कार्रवाई में कोलकाता की पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन


कोलकाता दक्षिण के थाना पर एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछले महीने दर्ज कराई गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह आगरा में कोठे पर बेच दी गई है। कोलकाता पुलिस ने आगरा पुलिस के अफसरों से संपर्क किया। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने आईपीएस अपर्णा गुप्ता के नेतृत्व में टीम को छापामार कार्रवाई के लिए भेजा। छापा लगते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्राहक भागने लगे। पुलिस ने दो को दबोच लिया। इसके बाद कोठों से चार युवतियों और 15 महिलाओं को पकड़ा गया। सभी को छत्ता थाना लाया गया। इनमें से कोलकाता की युवती की पहचान की गई। उसने बताया कि उसका एक युवक ने बहला फुसलाकर अपहरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकेबाद यहां लाकर बेचा गया। उसने बताया कि कोलकाता की तीन अन्य युवतियां भी हैं। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने भी यही बताया कि उनका अपहरण करने के बाद यहां लाकर बेच दिया गया। इसके बाद उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।
 

बदनाम बस्ती में पकड़े गए तो बोले युवक, हमें छोड़ दो, दोबारा नहीं आएंगे

sex racket busted in kashmiri bazar area of agra
दो पुरुष भी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी बाजार में छापे के दौरान पुलिस को कोठों पर दो युवक भी मिले। दोनों आगरा के हैं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को देखते ही दोनों हाथ जोड़ने लगे। बोले, हमें छोड़ दो, जिंदगी में दोबार यहां नहीं आएंगे। दोस्त के कहने पर आ गए थे, बड़ी भूल हो गई।


पुलिस ने कोठा संचालक जिन 15 महिलाओं को पकड़ा है, उनमें दो नेपाल की हैं, एक आंध्र प्रदेश की, दो आगरा की और दस पश्चिमी बंगाल की। नेपाल की महिलाओं का कहना था कि उन्हें भी कई साल पहले यहां जबरन लाया गया था। इसके बाद वे इसी धंधे में लग गई। अब कोठा संचालन कर रही हैं। कोठा संचालन के आरोप में दो पुरुष भी पकड़े गए हैं।

कोलकाता की युवतियों ने बताया कि इन कोठों पर नेपाल, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी बंगाल से युवतियां लाकर बेची जाती हैं। कोठा संचालक महिला 50 से 60 हजार में युवती को खरीदती है। इस धंधे में दलाल भी शामिल हैं जिनके माध्यम से युवती कोठे तक पहुंचते है। वह अपना कमीशन लेता  है।

कश्मीरी बाजार देह व्यापार के लिए बदनाम है लेकिन सेक्स का धंधा शहर के होटलों में भी चल रहा है। खास तौर से सिकंदरा में। यहां कई बार सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके है। इनके अलावा ताजगंज के होटलों में मसाज के नाम पर सेक्स का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed