फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sensation of tiffin bomb near Taj

ताज के पास टिफिन बम की सनसनी

Fri, 13 Nov 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 13 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sensation of tiffin bomb near Taj
ताजमहल के पास पुरानी मंडी चौराहे पर गुरुवार सुबह लावारिस टिफिन मिलने से सनसनी फैल गई। बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने टिफिन को चेक किया। टिफिन में दवा और मिठाई निकली।
विज्ञापन

पुरानी मंडी चौराहे पर शाहजहां गार्डन की ग्रिल पर एक टिफिन सुबह से रखा था। कई लोगों ने देखा। शक होने पर एक आटो चालक ने इसकी जानकारी थाना ताजगंज में दी। कुछ ही देर में यहां भीड़ जमा हो गई। टिफिन में बम की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटा दिया। इस ओर के रास्ते से आवाजाही बंद करा दी। इसकी भनक लगने पर यहां आए विदेशी पर्यटक भी अपने होटलों की ओर चल दिए। तकरीबन आधा घंटे तक पुरानी मंडी चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। सीओ सदर असीम चौधरी भी पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते के सदस्य ने टिफिन को चेक किया। इसमें दवाएं और मिठाई रखी थी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed