फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   selling of tractor in moradabad after loot in mathura

मथुरा से ट्रैक्टर लूटकर बेचते थे मुरादाबाद

Mon, 01 May 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 May 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
selling of tractor in moradabad after loot in mathura
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
जिले से ट्रैक्टर ट्राली लूटकर मुरादाबाद और संभल में बेच देते थे। कीमत होती बस डेढ़ लाख रुपये। शेरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरों ने पुलिस के समक्ष ये खुलासा किया है। जबकि उनके दो लुटेरे भाग खड़े हुए। उन्होंने शेरगढ़ में भरतपुर के किसान से ट्रैक्टर लूटना स्वीकारा है। 
विज्ञापन


भरतपुर निवासी जग्गी उर्फ जगदीश नौहझील के भट्टों पर तूरी खाली करके लौट रहा था। 27/28 अप्रैल की रात सवारी बनकर सवार हुए चार लुटेरों ने मारपीट करते हुए किसान को फेंककर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली थी। शेरगढ़ पुलिस ने तीन दिनों में इस लूट का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने बताया कि पकड़े गए शेरगढ़ के नगला बंजारा निवासी अशोक बंजारा और संभल के हयातनगर निवासी इंतजार हैं। इन दोनों से लूटी गई ट्रैक्टर ट्राली और हथियार बरामद किए हैं। जबकि उनके साथी शेरगढ़ के जावली निवासी ज्ञानी और गौतमबुद्ध नगर के जेवर निवासी विनोद फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीन मान ने बताया कि अशोक बंजारा 2012 में कोसीकलां में हुई लूट में जेल गया था, जो कि 2017 में ही जेल से छूटा है। इंतजार 2015 में थाना बरसाना क्षेत्र में हुई लूट में जेल जा चुका है। दोनों पर छह लूट के मुकदमे जनपद केे थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed