फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sbadmash truy to kidnapping of a girl

युवती को कार में खींचने की कोशिश

Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
sbadmash truy to kidnapping of a girl
लाोगाो - फोटो : अमर उजाला आगरा
 सिकंदरा में पद्म प्लाजा के पास शनिवार की शाम रात चार युवकों ने  एक युवती को कार में खींचने की कोशिश की। युवती की सहेली भी साथ थी। दोनों ने शोर मचाया तो नजदीक ही स्थित एक बैंक के दो गार्ड पहुंच गए। इस पर कार सवार भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी आ गई। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में एक पब्लिकेशन कंपनी का आफिस है। वहां पर सिकंदरा क्षेत्र की दो युवतियां जॉब करती हैं। रात तकरीबन 7:15 बजे दोनों एक्टिवा (स्कूटर) से घर जा रही थीं। पद्म प्लाजा के पास स्कूटर रोककर एक युवती फोन पर बात करने लगी। तभी सफेद रंग की कार में सवार चार युवक आए। छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध किया। इस पर एक युवक ने कार से उतरकर युवती को खींचने की कोशिश की। दूसरी युवती ने शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर भारतीय महिला बैंक के दो गार्ड पहुंच गए। यह देख आरोपी कार से भाग निकले। लोगों ने कार का नंबर भी नोट कर लिया। महिला हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। मगर, युवती नहीं मिली। एसओ का कहना है कि युवतियों से बात की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed