{"_id":"56f6dd604f1c1b602ff14fa8","slug":"sbadmash-truy-to-kidnapping-of-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार में खींचने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को कार में खींचने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
लाोगाो
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा में पद्म प्लाजा के पास शनिवार की शाम रात चार युवकों ने एक युवती को कार में खींचने की कोशिश की। युवती की सहेली भी साथ थी। दोनों ने शोर मचाया तो नजदीक ही स्थित एक बैंक के दो गार्ड पहुंच गए। इस पर कार सवार भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी आ गई। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
आवास विकास कालोनी में एक पब्लिकेशन कंपनी का आफिस है। वहां पर सिकंदरा क्षेत्र की दो युवतियां जॉब करती हैं। रात तकरीबन 7:15 बजे दोनों एक्टिवा (स्कूटर) से घर जा रही थीं। पद्म प्लाजा के पास स्कूटर रोककर एक युवती फोन पर बात करने लगी। तभी सफेद रंग की कार में सवार चार युवक आए। छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध किया। इस पर एक युवक ने कार से उतरकर युवती को खींचने की कोशिश की। दूसरी युवती ने शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर भारतीय महिला बैंक के दो गार्ड पहुंच गए। यह देख आरोपी कार से भाग निकले। लोगों ने कार का नंबर भी नोट कर लिया। महिला हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। मगर, युवती नहीं मिली। एसओ का कहना है कि युवतियों से बात की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।