{"_id":"58fd04854f1c1bc4608b5391","slug":"sb1","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिंदू संगठनों के 475 कार्यकर्ताओं पर केस, 14 को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू संगठनों के 475 कार्यकर्ताओं पर केस, 14 को जेल

Updated Mon, 24 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के 475 कार्यकर्ताओं पर केस, 14 को जेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी और सदर बाजार थाने में शनिवार को हुए भारी बवाल के मामले में विहिप, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर डकैती, बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा डालने की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीकरी में पांच नामजद और लगभग 300 अज्ञात हैं। वहीं सदर बाजार में 24 नामजद और 125-150 अज्ञात हैं। सीकरी के पांच और सदर बाजार थाने पर हमले के नौ आरोपी रविवार सुबह कोर्ट में पेश किए गए। इन्हें जेल भेज दिया गया है। इन पर एनएसए लगाए जाने पर भी विचार चल रहा है। दोनों जगह केस पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज किया है। सदर बाजार में मौके पर छूटे बलवाइयों के 75 वाहन जब्त कर लिए गए हैं। उधर, दरोगा से लूटा गया सर्विस रिवाल्वर भी बरामद हो गया है।
बता दें, सीकरी के तेहरा जौताना में गुरुवार रात सब्जी विक्रेता मुवीन और रिजवान पर हमला हुआ था। मामले में भाजपा और हिंदू संगठनों के नौ कार्यकर्ताओं को नामजद कराया गया। केस वापसी के लिए शनिवार को हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने सीकरी थाने में प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस से झड़प हो जाने पर सीओ को थप्पड़ मारा गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से पकड़े पांच लोग आगरा के सदर बाजार थाने लाए गए। इन्हें छुड़ाने के लिए थाना पर हमला कर दिया गया। हवालात का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। दरोगा संतोष कुमार की बाइक फूंककर सर्विस रिवाल्वर लूट ली। पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा था। नौ लोग मौके से पकड़ लिए थे। पुलिस ने देर रात ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। फिर से बवाल के डर के चलते आरोपियों को सुबह आठ बजे ही कोर्ट में पेश कर दिया गया।
दोनों जगह अतिरिक्त फोर्स
बवाल की आशंका के चलते मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद से फोर्स बुलाकर आगरा शहर और सीकरी में उनकी तैनाती की गई। सीकरी में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान खौफ के चलते कस्बे की काफी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
सीकरी विधायक का भी नाम
आगरा। थाना सदर बाजार के बवाल में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह को आरोपी तो नहीं बनाया गया है लेकिन एफआईआर में उनका नाम है। पुलिस ने लिखा है कि वह सीकरी से पकडे़ गए पांच आरोपियों को छुड़ाने के लिए आए थे। जब उन्हें बताया गया कि आरोपी नहीं छोड़े जा सकते, तो चले गए। बता दें, इसके बाद ही बवाल हुआ था।
डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी सुलखान सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा गया है। रविवार देर शाम यह रिपोर्ट भेज दी गई। उधर खुफिया पुलिस ने भी शासन को रिपोर्ट भेजी है।
वर्जन
सीकरी और सदर बाजार थाने में हुई घटनाओं की वीडियो रिकार्डिंग व तस्वीरें देखी जा रही हैं। इनमें जो लोग बवाल करते नजर आ रहे हैं, सभी को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई होगी।
सुजीत पांडे, आईजी, आगरा जोन