फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satyvati got fired at shamshabad

तगादा करने पर महिला को जिंदा जलाया

Wed, 15 Jul 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 15 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
satyvati got fired at shamshabad
शमसाबाद के गांव हिरनेर में रिश्ते के देवर से पांच हजार रुपये की उधारी का तगादा करने पर महिला को जिंदा जला दिया गया। 12 दिन बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देवर, चचिया सास-ससुर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गांव हिरनेर निवासी महिपाल सिंह गांव से बाहर रहकर बेलदारी करता है। उसकी पत्नी सत्यवती (32), बेटी पूजा (9), कुलदीप (6) और मनीष (2) गांव में ही रहते हैं। महिपाल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रिश्ते के चाचा मिश्रीलाल का परिवार रहता है। चचेरा भाई मनोज उर्फ टुल्लका ने दो महीने पहले पांच हजार रुपये उधार लिए थे। कहा था कि उसका मकान बनने वाला है। महिपाल अपनी बुआ के यहां ग्राम डहर के पुरा में काम करने चला गया।
विज्ञापन

दो जुलाई की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे सत्यवती घर में अकेली थीं। बच्चे शौच के लिए चले गए। तभी मनोज घर आया। सत्यवती ने उससे तगादा कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर मनोज चला गया और अपने भाई विनोद, पिता महिपाल सिंह, मां हरदेवी के साथ फिर घर में घुस आया। चारों ने सत्यवती को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और भाग निकले। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी एवरन सिंह पहुंचे। उन्होंने आग बुझाकर अन्य लोगों की मदद से सत्यवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह 80 प्रतिशत तक झुलस गईं। रविवार को हालत बिगड़ने पर एसएन इमरजेंसी मेें भर्ती कराया, जहां मंगलवार तड़के चार बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद करना ही भारी पड़ा
फतेहपुर सीकरी के मंडी मिर्जा खां निवासी सत्यवती की शादी 10 साल पहले महीपाल से हुई थी। उसकी मौत से घर मेें कोहराम मचा हुआ है। सत्यवती के परिवार के मनोज के परिवार से घनिष्ठ संबंध थे। परिवारीजनों का कहना था कि मदद करना ही उन्हें भारी पड़ गया।
11 दिन बाद मुकदमा
महिला को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। पीड़ित जब थाने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। 11 दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर 307 में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा हत्या में तरमीम किया जाएगा।
घटना के बाद धमकाया
महिपाल सिंह ने बताया कि मनोज दबंग किस्म का है। सत्यवती को जलाने के बाद भी परिवार सहित गांव में रुका रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसका हौसला और बढ़ गया। उसने धमकाना शुरू कर दिया। मुकदमा दर्ज नहीं कराने की धमकी दी।
 
आग से झुलसी 11वीं की छात्रा, गंभीर  
आगरा। थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में मंगलवार सुबह 11वीं की छात्रा नाश्ता बनाते समय लपटों से घिर गई। उसे गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

प्रकाश नगर निवासी राजुद्दीन एक ढलाई फैक्ट्री में काम करता है। उसकी बेटी चांदनी 11वीं की छात्रा है। मंगलवार सुबह राजुददीन की पत्नी शहनाज काम पर चली गई। चांदनी घर पर अकेली थी। वह गैस पर नाश्ता बना रही थी। ऊपर अलमारी से सामान निकालने के दौरान मिट्टी के तेल की कट्टी उस पर गिर गई। इससेे आग लग गई। चांदनी बुरी तरह झुलस गई। पड़ोसियों ने उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed