{"_id":"07be62ec490478325249275e77a43938","slug":"sant-ravidasnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास नगर से हटाए गए परिवारों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संत रविदास नगर से हटाए गए परिवारों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास नगर के बाद अब रामलीला मैदान के पास भी भूमि खाली करने के फरमान से परेशान लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहां से उन्हें न हटाने की मांग कर रही महिलाओं को अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर थाना नाई की मंडी और महिला थाना पुलिस ने उन्हें बाहर किया।
बता दें, कई वर्षों से बिजलीघर चौराहा के पास संत रविदास नगर में सैकड़ों परिवार झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यह जमीन रक्षा संपदा विभाग की है। पिछले दिनों विभाग ने अपनी जमीन को खाली करा लिया। वहां से हटाए गए परिवारों ने रामलीला मैदान और पास ही खाली पड़ी जमीन पर डेरा जमा लिए। यहां भी सेना की जमीन है। कुछ दिन बाद रामलीला मैदान में रामलीला शुरू होगी। इसके चलते अधिकारियों ने यह जमीन भी खाली करने का आदेश सुना दिया है। कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम जमीन खाली करने को अल्टीमेटम देने थाना रकाबगंज पुलिस पहुंची। जब लोगों ने अपनी फरियाद सुनाई तो पुलिस वाले मारपीट पर उतारू हो गए। वहां रह रहे लोगों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया। वरिष्ठ अधिकारी भी उनकी समस्या नहीं सुन रहे। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीं। इस पर नाई की मंडी और महिला थाना पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक हुई। एसीएम एमपी सिंह ने किसी तरह मामले को शांत कराया।