फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Russian woman raped by bank manager in vrindavan

वृंदावन में रूस की महिला से रेप, आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 03 Nov 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Russian woman raped by bank manager in vrindavan
rape
मथुरा के वृंदावन में रूस की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोप एक बैंक मैनेजर पर है। महिला का कहना है कि आरोपी शादी का झांसा देकर कई दिन से उसके साथ ये हरकत कर रहा था। 
विज्ञापन


बता दें कि वृंदावन के चेतन विहार स्थित यूको बैंक के मैनेजर मोहन प्रसाद पर 20 वर्षीय रशियन महिला से रेप का आरोप है। महिला का कहना है कि करीब 10 महीने से आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए उससे संपर्क में था। चैटिंग के दौरान उसने प्यार भरी बातें कीं और भरोसे में ले लिया।   
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और 17 सितंबर 2017 को महिला भारत आ गई। महिला ने आरोप लगाया कि मोहन प्रसाद ने चेतन विहार स्थित अपने घर पर महिला को बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की बात कहकर लगातार मामले का टालने का प्रयास करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य विदेशी महिलाओं भी ऐसे ही फंसाया

महिला का कहना है कि गुरुवार को उसे पता चला कि आरोपी मैनेजर ने उसे ही नहीं कई अन्य विदेशी और भारतीय महिलाओं को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया है और उनके साथ भी संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने आरोपी को छोड़ने की ठान ली। 

जब मैनेजर को पता चला तो उसने रुस की महिला को धमकी दी। शुक्रवार की शाम को महिला अपने सहयोगी के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत की। आरोप है कि पुलिस भी काफी देर तक मामले पर पर्दा डालती रही। बाद में महिला की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed