{"_id":"59fc68604f1c1bd8538bab6e","slug":"russian-woman-raped-by-bank-manager-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में रूस की महिला से रेप, आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृंदावन में रूस की महिला से रेप, आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन में रूस की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोप एक बैंक मैनेजर पर है। महिला का कहना है कि आरोपी शादी का झांसा देकर कई दिन से उसके साथ ये हरकत कर रहा था।
बता दें कि वृंदावन के चेतन विहार स्थित यूको बैंक के मैनेजर मोहन प्रसाद पर 20 वर्षीय रशियन महिला से रेप का आरोप है। महिला का कहना है कि करीब 10 महीने से आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए उससे संपर्क में था। चैटिंग के दौरान उसने प्यार भरी बातें कीं और भरोसे में ले लिया।
इसके बाद उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और 17 सितंबर 2017 को महिला भारत आ गई। महिला ने आरोप लगाया कि मोहन प्रसाद ने चेतन विहार स्थित अपने घर पर महिला को बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की बात कहकर लगातार मामले का टालने का प्रयास करता रहा।

कई अन्य विदेशी महिलाओं भी ऐसे ही फंसाया
महिला का कहना है कि गुरुवार को उसे पता चला कि आरोपी मैनेजर ने उसे ही नहीं कई अन्य विदेशी और भारतीय महिलाओं को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया है और उनके साथ भी संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने आरोपी को छोड़ने की ठान ली।
जब मैनेजर को पता चला तो उसने रुस की महिला को धमकी दी। शुक्रवार की शाम को महिला अपने सहयोगी के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत की। आरोप है कि पुलिस भी काफी देर तक मामले पर पर्दा डालती रही। बाद में महिला की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।