फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rupee1

छत्ता में चेकिंग में पकड़े 1.5 करोड़ रुपये

Sun, 15 Jan 2017 12:35 AM IST
छत्ता में चेकिंग में पकड़े 1.5 करोड़ रुपये
छत्ता में चेकिंग में पकड़े 1.5 करोड़ रुपये Updated Sun, 15 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
rupee1
crore rupees
थाना छत्ता पुलिस ने शुक्रवार शाम को जीवनी मंडी रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार की डिकी से 1.5 करोड़ रुपये पकड़ लिए। हालांकि कैश ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त का था। पुलिस ने जांच के बाद कैश को ले जाने दिया। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार शाम को छत्ता पुलिस जीवनी मंडी रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार को रोका गया। इसमें चालक सहित चार लोग सवार थे। इनमें एक गार्ड भी था। कार की डिकी को चेक किया तो उसमें तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये रखे मिले। पुलिस की पूछताछ में कार सवार उत्तम सिंह और पीके लवानियां ने खुद को ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त का कर्मचारी बताया। कहा कि कैश हाथरस से लेकर आ रहे हैं। इसे संजय प्लेस स्थित बैंक की मुख्य शाखा में जमा करना है। इस पर पुलिस ने पड़ताल की। बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की। तकरीबन एक घंटे बाद कर्मचारियों को कैश के साथ जाने दिया गया। इंस्पेक्टर थाना छत्ता ने बताया कि बैंक का कैश था, जांच के बाद छोड़ दिया गया। बता दें, शुक्रवार को ही सिकंदरा क्षेत्र में भी दो कैश वैन पकड़ी गई थीं। इनमें एक करोड़ से ज्यादा की रकम थी। सिकंदरा पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने जांच के बाद कैश को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed