फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rupee rishwat

मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने लौटा दी रिश्वत 

Sun, 18 Dec 2016 12:46 AM IST
मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने लौटा दी रिश्वत 
मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने लौटा दी रिश्वत  Updated Sun, 18 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
rupee rishwat
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
सदर सर्किल के एक थाने की पुलिस ने मंत्री की सिफारिश पर वाहन चोरी के शक पर पकड़े युवक को छोड़ तो दिया, लेकिन उससे 30 हजार रुपये ले लिए। यह मामला मंत्री तक पहुंच गया। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करा दिया। अधिकारी ने इंस्पेक्टर की जमकर क्लास लगाई। इस पर पुलिस के पसीने छूट गए। आनन-फानन में युवक के घर पहुंचकर रिश्वत के रुपये लौटा दिए गए। 
विज्ञापन

बता दें, सदर सर्किल की पुलिस वाहन चोरों के गैंग पर काम कर रही है। दो दिन पहले पुलिस ने सैंया क्षेत्र से एक युवक को उठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। युवक के परिवारीजनों ने एक मंत्री को मामले से अवगत कराया। कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। पुलिस अनावश्यक उत्पीड़न कर रही है। शुक्रवार को मंत्री ने थाना पुलिस को फोन किया। उन्होंने पुलिस से कहा कि युवक के खिलाफ जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए। अगर, वह दोषी है तो उचित कार्रवाई करें। निर्दोष है तो छोड़ दें। पुलिस ने रात में ही युवक को छोड़ दिया। आरोप है कि उससे 30 हजार रुपये भी ले लिए। युवक के परिवारीजनों ने इस बात की जानकारी मंत्री को भी दी। मंत्री ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस पर अधिकारी ने थाना पुलिस की जमकर क्लास लगाई। अधिकारी के तेवर देखकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश की, वह नहीं मिला तो घर पहुंच गए। पुलिस ने रिश्वत में लिए 30 हजार रुपये वापस कर दिए। इतना ही नहीं अब किसी से शिकायत नहीं करने के लिए बोल दिया। अब यह मामला भी अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है। हालांकि पीड़ित ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन

हो सकती है कार्रवाई 
पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कार्रवाई की जा सकती है। अभी हाल ही में कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन जल्द रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed