{"_id":"59ea1af04f1c1bc9678b6af1","slug":"ruckus-in-agra-over-eve-teasing-on-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर जा रही युवतियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, आधा घंटे तक फिकीं बोतलें-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर जा रही युवतियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, आधा घंटे तक फिकीं बोतलें-पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई में दिवाली की रात मंदिर जा रहीं युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल हो गया। वाल्मीकि और निषाद समाज के लोग आमने-सामने आ गए। मोहल्ले में 30 मिनट तक बोतल और पथराव होता रहा। मोहल्ले के लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस एक भी बलवाई को नहीं पकड़ सकी।
निषाद समाज के लोगों का आरोप है कि गुरुवार रात नौ बजे मंदिर में पूजा के लिए मोहल्ले की कुछ युवतियां जा रही थीं। रास्ते में वाल्मीकि समाज के युवकों ने उनसे छेड़छाड़ की। युवतियों ने इस बात की जानकारी घर आकर दी। इस पर लोग जुट गए। वाल्मीकि समाज के युवकों को पकड़ लिया।
वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि दोनों समाज के युवकों का चाऊमीन की ठेल पर विवाद हुआ था। एक युवक बाइक लेकर जा रहा था, तभी उसे दूसरे समाज के युवकों ने पकड़ लिया। उनमें मारपीट हो गई। युवक लड़ते हुए मोहल्ले में आ गए।

दोनों पक्षों के लोग जुट गए। लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर कांच की बोतल और ईंट पत्थर फेंकें। एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आधा घंटे तक पथराव हुआ। ईंट-पत्थर लगने से सात लोगों को चोट आई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।