फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs seven lakh for killing farmer

सात लाख रुपये के लिए किसान की हत्या

Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rs seven lakh for killing farmer
शव कुएं में दबाया, दूसरे दिन की खोदाई में बरामद हुई लाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पार्वती गांव से लापता चल रहे किसान लाखन सिंह का शव बुधवार को कुएं से बरामद किया गया। पहले से शक था कि उनकी हत्या कर शव कुएं में दबा दिया गया है। मंगलवार से ही इसकी खोदाई कराई जा रही थी। लाश मिलते ही ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ सात लाख के लिए हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

26 अक्तूूबर को लाखन सिंह गांव के ही भूपेंद्र सिंह के साथ जमीन का बैनामा करने के लिए तहसील गए थे। उसके बाद उन्हें भूपेंद्र सिंह, जनक सिंह और हरेंद्र के साथ भूपेंद्र के कुएं के पास बैठे  देखा गया था। घर न लौटने पर पुत्र प्रेम सिंह ने बाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

छानबीन में प्रेम सिंह को पता चला कि बैनामा के बाद मिले सात लाख रुपये भूपेंद्र ने अपने पास रख लिए थे। मंगलवार को कुएं में मिट्टी डाले जाने पर परिजनों को शक हुआ तो बाह पुलिस ने जेसीबी से कुंए की खोदाई कराई। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बुधवार को लाखन सिंह का शव बाहर निकाला गया। शव को देखते ही परिवारीजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए। बाह पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। सीओ बाह एनके चौधरी के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम सिंह की तहरीर पर बाह पुलिस ने भूपेंद्र सिंह, जनक सिंह और हरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के घर पर धरपकड़ के लिए दबिश दी है। पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी पूर्वी ने भी मामले की पड़ताल की।                                                                                    

दोस्त बन गया दुश्मन
बाह। लाखन सिंह का दो बीघा खेत भूपेंद्र सिंह के पास गिरवी रखा था। उसे बचाने के लिए उसने अपनी एक बीघा जमीन बेची थी। बैनामा राजू चौहान के हक में किया गया था। गवाह के तौर पर श्याम पंडित और महावीर सिंह के नाम दर्ज हैं। लाखन सिंह के लापता होने के बाद छानबीन में परिजनों को पता चला कि साढे़ चार लाख और ढाई लाख रुपये भूपेंद्र सिंह को दिए थे। सात लाख के लालच में ही भूपेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिल कर लाखन सिंह को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed