{"_id":"57ed5fc24f1c1bca7f57421f","slug":"rogue-s-not-so-easy-to-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बदमाश का बच निकलना आसान नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब बदमाश का बच निकलना आसान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद धरपकड़ के लिए आगरा जोन में नया प्लान तैयार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
460 प्वाइंट पर जोन में तैनात रहेगी पुलिस
64 आगरा में, 54 मथुरा में और 52 अलीगढ़ में प्वाइंट
आगरा जोन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए नया प्लान बनाया गया है। जोन के सभी जिलों में 460 प्वाइंट पर दिन और रात में, हाईवे पर 300 प्वाइंट पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वारदात होने पर कंट्रोल रूम से पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया जाएगा। बदमाशों के भागने वाले प्वाइंट पर चेकिंग की जाएगी।
जोन के सभी जिलों की पुलिस को अक्सर होने वाली वारदात के स्थान और बदमाशों के भागने वाले रास्तों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें आगरा में सबसे ज्यादा 64 प्वाइंट चिह्नित किए गए। इसके अलावा मथुरा में 54 और अलीगढ़ में 52 प्वाइंट हैं। इसके अलावा मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा, कासगंज और हाथरस में प्वाइंट निर्धारण किए गए हैं।
इन पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की जाएगी। किसी वारदात की सूचना पर पुलिसकर्मी चेकिंग शुरू कर देंगे। कंट्रोल रूम से उन्हें बदमाशों के भागने वाले रास्ते के बारे में बताया जाएगा। उन रास्तों पर विशेष तौर पर चेकिंग की जाएगी। अगर, बदमाश एक जिले से दूसरे जिले की सीमा में प्रवेश करता है तो भी उसका बच निकलना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से दूसरे जिले की पुलिस को अवगत करा दिया जाएगा। दिन में बैरियर पर दो से तीन पुलिसकर्मी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक रहेंगे। वहीं रात में हाईवे पर जोन के 300 प्वाइंट पर पुलिस रहेगी। हर प्वाइंट पर चार पुलिसकर्मी रहेंगे। आईजी सुजीत पांडेय ने बताया कि पांच अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक ट्रायल के तौर पर देखा जाएगा। इसके बाद इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा।