{"_id":"5a50ed954f1c1b44198b52f1","slug":"robbery-scoter-from-petrol-pump-employee-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम पर जा रहा था पट्रोल पंप कर्मचारी, रास्ते में आ गई ये आफत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम पर जा रहा था पट्रोल पंप कर्मचारी, रास्ते में आ गई ये आफत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर शाहदरा चुंगी के पास शनिवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से स्कूटर लूट लिया। कर्मचारी की पिटाई भी की। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छलेसर, एत्मादपुर निवासी किशन सिंह छलेसर स्थित राज आटो मोबाइल पंप पर कार्य करते हैं। पंप मालिक विजय नगर कालोनी में रहते हैं। किशन सिंह रोजाना मालिक के घर पर भी काम करने जाते हैं।
शनिवार सुबह दस बजे वो मालिक के पास जा रहे थे। शाहदरा चुंगी के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने किशन के स्कूटर में टक्कर मार दी। वह गिर पड़े। एक बदमाश ने स्कूटर को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos
फिर पहुंची पुलिस
किशन ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इसके बाद रामबाग की ओर स्कूटर लूटकर भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका। सूचना पर थाना एत्माद्दौला और एत्मादपुर पुलिस पहुंची। मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का था। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।